मौसम विभाग ने बताया गाजियाबाद में हुई बूंदाबांदी के बाद ,इन जिलों में भी आंधी-पानी के आसार

Facebook
X
WhatsApp

सोमवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। आसमान में बादल छा गए। गाजियाबाद में हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने सोमवार 10 व मंगलवार 11 मई को प्रदेश के विभिन्न अंचलों में आंधी पानी के आसार जताए हैं। चेतावनी जारी की गई है कि इस दरम्यान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलेगी और बारिश होगी।

मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय दबाव का परिणाम बताया जा रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी अंचलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का सिलसिला रहा। इस दरम्यान राज्य में सबसे अधिक दो सेंटीमीटर बारिश राबर्ट्रसगंज में रिकार्ड की गयी। इसके अलावा वाराणसी, चुर्क, कौशाम्बी के सिराथू, प्रयागराज और चंदौली के सकलडीहा में एक-एक सेण्टीमीटर बारिश रिकार्ड की गईं।

इस बदली बारिश की वजह से गर्मी का प्रकोप कम रहा। राज्य के अधिकांश इलाकों में दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ में दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। राज्य में इस अवधि में सबसे अधिक दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस झांसी में दर्ज हुआ।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें