शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करने से क्यों पीछे हटती है सरकार-अजय कुमार लल्लू

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर के सीमावर्ती इलाकों में जहरीली शराब के सेवन से हुयी मौतों को लेकर सवाल पूछा है कि योगी सरकार बताये कि उसके कार्यकाल में जहरीली शराब का अवैध कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा है और शराब पीने से हुई मौतों का कौन जिम्मेदार है।

श्री लल्लू ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा शासनकाल में जहरीली शराब व शराब माफियाओं के गोरखधंधे को पर लगे हुए हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, रुहेलखंड, बुंदेलखंड, मध्य उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक जहरीली शराब का कारोबार करने वाले शराब के नाम पर मौत बांट रहे हैं और सरकार अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही करने से परहेज कर रही है।

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की घटना के बाद आये तथ्यों से पता चल रहा है कि पुलिस चौकी की नाक के नीचे जहरीली शराब की बिक्री हो रही थी और शराब की दुकान खुली हुई थी जबकि कोरोना कर्फ्यू के कारण आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार आपदा में नाना प्रकार के अवसर तलाश रही है उसी के रास्ते पर अपराधी भी आपदा में अवसर तलाशकर अवैध जहरीली शराब का खुलेआम धंधा कर रहे हैं और सरकार आंख मूंद कर बैठी हुई है। संवेदनहीन सरकार प्रदेश में जहरीली शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के स्थान पर उन्हें संरक्षण देती हुई दिखायी दे रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जहरीली शराब के सौदागरों के विरुद्ध कार्यवाही न करना यह साबित करता है कि उसकी सहानुभूति और संरक्षण जहरीली शराब के मौत के सौदागरों के साथ है। इस दु:खद घटना पर ग्रामीणों का गुस्सा है और सरकार की कार्यप्रणाली के विरुद्ध व्यापक आक्रोश है। उन्होंने कहा कि सरकार शराब माफियाओं को बचाने के बजाय उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें