कुशीनगर: दरोगा नशे में पिस्टल निकाल कर पेट्रोल पंप पर किया हंगामा, दरोगा हुआ सस्पेंड

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के कुशीनगर में गुरुवार की रात पेट्रोल पंप पर नेबुआ नौरंगिया थाने के नशेबाज दारोगा ने जमकर हंगामा किया. दारोगा ने पिस्टल लेकर मैनेजर और कर्मचारियों को दौड़ा लिया. इस दौरान वहां डीजल-पेट्रोल भरवाने आए वाहन मालिकों को भी दौड़ाया और एक बोलेरो चालक की पिटाई कर दी. दारोगा की पिस्टल लहराते हुए वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वहीं, शिकायत के बाद एसपी सचिंद्र पटेल ने मामले को संज्ञान लेते हुए दारोगा अजय सिंह को सस्पेंड कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, अजय सिंह नशे में धुत होकर गुरुवार की रात पंप पर पहुंचे. वहां कुछ लोग पेट्रोल ले रहे थे. बिना वर्दी पहुंचे दारोगा ने गाली-गलौज करते हुए एक बोलेरो चालक की पिटाई करते हुए लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया. पंप कर्मियों ने इसका विरोध किया तो दारोगा ने उनके ऊपर पिस्टल तान दिया तथा मैनेजर को दौड़ा लिया. फिर ऑफिस में जाकर उत्पात मचाया. दारोगा ने पिस्टल की बट से मैनेजर के पेट में

दरोगा की दबंगई की पूरी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गयी. कर्मचारियों ने दारोगा की करतूत की सूचना थाने में दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पवन सिंह ने कर्मचारियों को कार्रवाई का आश्वासन देकर दारोगा को थाने ले आए. नशे में धूत दारोगा की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी सचिंद्र पटेल ने बताया की सीओ खड्डा से जांच कराने के बाद आरोपी दरोगा अजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें