चलती कार के बोनट पर दुल्हन ने कराया फोटोशूट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया केस

Facebook
X
WhatsApp

महाराष्ट्र के पुणे में एक 23 वर्षीय दुल्हन पर उसकी शादी के फोटोशूट के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। दरअसल महिला ने फोटोशूट के दौरान मास्क नहीं पहन रखा था, इसके साथ ही उसने कई और नियमों का उल्लंघन किया था। जिसके चलते प्रशासन की ओर से उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। ये वायरल वीडियो पुणे के दिवे घाट का है।

पुलिस के अनुसार घटना पुणे शहर के दिवे घाट इलाके में मंगलवार सुबह की है। पुलिस ने बताया कि, दुल्‍हन मास्‍क लगाये बिना कार के बोनट पर बैठ शादी के लिए फोटोशूट करवा रही थी। कार के आगे बाइक पर चल रहा कैमरामैन उसका वीडियो बना रहा था। और कुछ अन्य लोग जो कार में यात्रा कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, कार के चालक, कैमरामैन और फोटोशूट में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 269, 188, 279, 107, 336, 34 के साथ-साथ आपदा प्रबंधन अधिनियम, महाराष्ट्र कोविड प्रबंधन अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया गया कैमरा भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर को, वीडियो सोशल मीडिया और फोन व्हाट्सअप पर तेजी से फैल रहा था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें