असम : उपद्रवियों ने सात ट्रकों को किया आग के हवाले, पांच की मौत

Facebook
X
WhatsApp

असम के दीमा हसाओ में उमरंगसो लंका रोड पर दिसमाओ गांव के करीब गुरुवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने सात ट्रकों में आग लगा दी जिसके कारण पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। असम पुलिस ने इस घटना के पीछे DNLA उग्रवादी समूह पर संदेह जताया है। जिले के एसपी ने बताया कि असम राइफल्स की मदद से क्षेत्र में व्यापक तलाशीअभियान जारी है। उन्होंने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए असम राइफल्स की मदद ले रहे हैं। इसके लिए आस-पास के इलाके में व्यापक रूप से तलाशी कर रहे हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें