बेलरायां खीरी–वर्ल्ड कार फ्री डे के अवसर पर विक्रमेन्द्र भल्ला ने साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया साइक्लिंग क्लब ने राइट टू हेल्थ नाम से साइकिल रैली का आयोजन कर कार छोड़ साइकिल चलाओ स्वास्थ्य को फिट रक्खो का संदेश देकर सराहनीय पहल की जिसे लोगों के बीच काफी सराहा जा रहा है।
इस अवसर पर इंडो नेपाल सीमा के बेलरायां किशननगर फार्मर व समाजसेवी विक्रमेन्द्र भल्ला ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक समय आने वाला है जब लोग साइकिल राइडिंग को ही पसन्द करेंगे उन्होंने कई उदाहरण दिए आज मानव समाज के साथ-2 जीव जन्तु भी पर्यावरण प्रदूषण से प्रभावित हो रहे हैं।आज महानगरों की बात तो दूर छोटे-2 कस्बों में भी साफ सुथरी हवा के लिए लोग तरस रहे हैं,छोटी बड़ी चार पहिया दो पहिया वाहनों के धुएं से आज पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है,इसलिए कार छोड़ साइकिल चलाने से स्वास्थ्य फिट रहने की बात कही उन्होंने शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को साइकिल चलाकर अपने को फिट रहने की तरफ प्रेरित किया इस मौके पर नवनीत सिंह अजमानी,अजय मिश्रा,शुभम गुप्ता,पीयूष अग्रवाल, कपिल,प्रशांत पांडे,जितेंद्र,अनुश्री,रवि मिश्रा,आयुष,रणजीत,गुलशन,संतोष कशयप,रमन सिंह,अशोक त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट -अजय वर्मा









