CM योगी का बड़ा बयान ,अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान से जो हिंदू और सिख प्रताणित थे, उनके लिए कानून बनाकर भारत ने दी नागरिकता

Facebook
X
WhatsApp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान से जो हिंदू और सिख प्रताड़ित और अपमानित थे, जिनको कोई देश अपना नहीं मानता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये सब हमारे हैं। कानून बनाकर उन सबको भारत की नागरिकता दे दी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दुनिया का हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन कहां जाएगा। जब संकट आएगा तो उन्हें भारत की तरफ ही देखना होगा। भारत उन्हें आज दोनों हाथ फैलाकर अपना रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि जब कानून बना तो तमाम लोगों ने विरोध किया, लेकिन कानून लागू किया गया। क्या ये पहले की सरकारें कर पातीं? हिम्मत नहीं थी। सीएम योगी ने कहा कि जब नजरिया वोट बैंक होगा, तो अराजकता और आतंकवाद ही फैलेगा। पहली की सरकारों में आतंकवादियों का महिमा मंडन होता था। शहिदों का अपमान होता था, लेकिन आज कोई आतंकवादियों का महिमा मंडन नहीं कर सकता। ये तब हो रहा है जब देश में कोई राष्ट्रनायक जैसा नेतृत्व हो रहा है। संतों की प्रेरणा होती है। पूर्वजों का आशीर्वाद होता है.

अयोध्या में राम मंदिर बनने को लेकर सीएम योगी ने कहा कि जब चारों ओर से एक आवाज निकलती है तो सपना साकार होता है। उसको साकार होने में कोई देर नहीं लगती है, लेकिन जब मैं और मेरा होने लगता है, तो कभी सफलता प्राप्त नहीं होती है। वहां होता है तो महाभारत होती है, अराजकता फैलती है, अव्यवस्था फैलती है, आतंकवाद फैलता है और हम सब को इस बारे में ध्यान रखना होगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें