जौनपुर : महिला मोर्चा में आप सभी अपने कार्यों से निभाए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका – रागिनी सिंह

Facebook
X
WhatsApp

जौनपुर के शाहगंज में नगरपालिका के सभागार में मंडल कार्यसमिति महिला मोर्चा शाहगंज की बैठक आयोजन किया गया । जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रागिनी सिंह में सभी को संबोधित करते हुए कहा कि महिला मोर्चा में आप सब अपने कार्यों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुये महिला मोर्चा अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सहयोग प्रदान करे । जिससे महिला मोर्चा नई ऊंचाइयों तक पहुँच सके ।साथ ही आप सब नमो ऐप डाउनलोड कर उसका भी लाभ लें । उन्होंने पिछले समीक्षा की जानकरी लेने के साथ ही आगामी कार्य योजना के बारे में भी विस्तार से चर्चा की ।

2 269

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने महिला मोर्चा के पिछले कार्यों की सराहना करते हुए नई ऊर्जा के साथ कार्य करने और माननीय मुख्यमंत्री योगीजी व प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने की पहल की । बैठक की अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा के अध्यक्ष रीता जायसवाल ने पिछले कार्यों के बारे में जानकारी देने के साथ ही आगामी कार्य योजना से सभी लोगों को अवगत कराया । कार्यक्रम का संचालन शाहगंज भाजपा मंडल महामंत्री चिंता हरण शर्मा व आभार प्रदर्शन भाजपा मण्डल महिला मोर्चा रीता जयसवाल ने किया ।

1 1472

इस बैठक को सफल बनाने में शोभा जयसवाल ,सरिता अग्रहरी, मनीषा जायसवाल, संगीता जायसवाल ,नीलम ,अनीता सोनी, नीलम गुप्ता, दीपू यादव, उषा देवी, शांति मौर्य, फिरदोस फातमा ,सरिता चौहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

रिपोर्ट – पठान अली

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें