उमर खालिद के पिता और सपा अध्यक्ष की मुलाकात पर CM योगी बोले- किसी भी हद तक जा सकते हैं विपक्षी

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली दंगों में आरोपी छात्र नेता उमर खालिद के पिता और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुलाकात को लेकर सवाल उठाए हैं. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने गुरुवार को आयोजित एक सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘विपक्षी दल किसी भी हद तक जा सकते हैं. आपने देखा होगा अभी हाल ही में एक दल से मिलने के लिए कौन आया था…उमर खालिद का पिता. सीएम योगी ने इसी के साथ कहा, वही उमर खालिद जो कहता है कि भारत तेरे टुकड़े होंगे.’

सीएम योगी सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में कहा, ‘वह व्यक्ति(उमर खालिद का पिता) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष से मिलने के लिए आता है और उनको कहता है कि चिंता मत करो, हम साजिश रच रहे हैं.’ योगी आदित्यनाथ ने इसी के साथ कहा कि, ‘आप कल्पना करिए कि अगर ये लोग आएंगे तो क्या करेंगे.’

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सीएम इस तरह के मुद्दे को उठाकर आने वाले चुनावों का सांप्रदायिक ध्रुवीकरण करना चाहते हैं. सपा प्रवक्ता ने कहा कि हर कोई जानता है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, भाजपा समाज का ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रही है.

बता दें समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद कासिम रसूल इलियास ने बीती 2 अक्टूबर को मुलाकात की थी. इलियास दिल्ली दंगों से जुड़े मामलों में आरोपी छात्र नेता उमर खालिद के पिता हैं. इलियास की पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा को समर्थन देने का एलान भी किया है. उमर खालिद को पिछले साल सितंबर महीने में दिल्ली हिंसा से जुड़े आरोपों को लेकर अरेस्ट किया गया था. वह 2021 से जेल में हैं.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें