आज उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुई,विकासखंड-पटेहरा विधानसभा-मड़िहान जिला- मिर्जापुर मे नवनिर्मित उच्च प्राथमिक विद्यालय के उद्घाटन पर माननीय मंत्री श्रीमान रमाशंकर सिंह पटेल जी ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार जी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। माननीय मंत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कहा कि आज प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की हमारी सरकार में दशा सुधरी है,आज हमारी सरकार ने आज उच्च प्राथमिक विद्यालयो के कायाकल्प के माध्यम से सुंदरीकरण कराया जा रहा है हमारी सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए बच्चों को यूनिफॉर्म,जूता,मोजा,स्वेटर, बैग का पैसा अभिभावकों के खाते में सीधे जा रहा है। बतादे कि उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन काफी जर्जर हो गया था, इस परिपेक्ष में सरकार के आदेशानुसार नई बिल्डिंग बनाई गई है। इसके पहले खंड शिक्षा अधिकारी महोदय ने माननीय मंत्री जी को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री राम मिलन यादव जी एवं पूर्व प्रधान संतोष सिंह जी एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह जी एवं श्री एस एन सिंह जी एवं संचालन ओम प्रकाश सिंह जी ने किया।
अनिल पासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा मिर्जापुर उत्तर प्रदेश।










