ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, एक तरफा प्यार में मौसेरा भाई ने की थी हत्या, शव के साथ की गंदी बात

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के मेरठ में एक शादी समारोह के दौरान गर्ल ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री पुलिस के लिए जी का जंजाल बन गई थी. लेकिन मेरठ पुलिस के स्पेशल कॉप्स ने महज 30 घंटों के भीतर घटना का चौंकाने वाला खुलासा कर दिया. जिसके बाद लड़की के मौसेरे भाई को ही गिरफ्तार कर लिया गया. दरअसल एक तरफा प्यार के चक्कर में बलात्कार की कोशिश में नाकाम होने पर युवक ने अपनी ही मौसेरी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी. उसके बाद खुद ही पीड़ित परिवार का सदस्य बनकर ड्रामा करने लगा. पुलिसिया जांच में हकीकत पर से पर्दा उठ गया और अब आरोपी सलाखों के पीछे है।

यह सनसनीखेज वारदात मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के रेड कारपेट मैरिज होम की है, जहां एक शादी समारोह में सीए की छात्रा अचानक गायब हो जाती है. जिसके बाद कई घंटे तक परिवार वालों ने उसे ढूंढा तो उसकी लाश अर्धनग्न हालत में एक कमरे के बाथरूम में मिली. कमरे में यूपी पुलिस का एक सिपाही नशे की हालत में सोया हुआ था. लोगों ने आरोपी मानकर उसकी जमकर पिटाई कर डाली. जिसके बाद पुलिस पहुंची और पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की. लेकिन आरोपी का कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका. आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया. शादी समारोह में लड़की का कत्ल राजनीति की वजह बन गया, जिसके बाद जमकर हंगामा किया गया।

शव के साथ की थी गन्दी बात
पुलिस के ऊपर घटना के खुलासे का चारों तरफ से दबाव था. इस सबके बीच मेरठ पुलिस स्पेशल कॉप्स की टीम ने घटना का खुलासा कर दिया. वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर परत दर परत घटना का खुलासा किया गया. मेरठ पुलिस के एसएसपी प्रभाकर चौधरी की माने तो लड़की का मौसेरा भाई विशाल गुप्ता उससे एक तरफा प्यार करता था. सेल्फी खिंचवाने के बहाने से आरोपी युवती को लेकर एक कमरे में पहुंचा, जहां उसने बलात्कार की कोशिश की. लेकिन युवती ने जब घटना का विरोध किया तो फिर उसने गुस्से में गला घोट कर हत्या कर दी और फिर लाश के साथ अपनी हवस मिटाने की कोशिश भी की।

आरोपी की मां ने साक्ष्य छुपाने में दिया था साथ
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कमरे से बाहर आया और कुछ देर बाद युवती को ढूंढ रही भीड़ में शामिल हो गया. पुलिस अधिकारियों की माने तो जिस कमरे में लड़की की लाश मिली, उसमें रवि बालियान नाम का एक सिपाही नशे की हालत में सोया हुआ था. आरोपी ने भीड़ के साथ मिलकर रवि बालियान पर कत्ल का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई कर डाली. इस मामले में आरोपी की मां ने भी उसका साथ दिया और साक्ष्यों को छुपाने में उसकी मदद की. लेकिन पुलिस जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो गया और अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें