राघव जुयाल इन दिनों अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. पॉपुलर डांस शो डांस दीवाने 3 के होस्ट रहे राघव जुयाल हाल ही में तब विवादों में आ गए, जब असम से आईं कंटेस्टेंट गुंजन सक्सेना को स्टेज पर बुलाने से पहले उनका इंट्रोडक्शन जिस अंदाज में दिया, वो कई लोगों को पसंद नहीं आया, जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. मामले को बेवजह बढ़ता देख हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स से उन्होंने हाथ जोड़कर माफी मांगी ली. अब इस मुद्दे पर गुंजन सक्सेना के पापा का रिएक्शन दिया है।
राघव जुयाल ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने इस बयान को लेकर सफाई दी है. राघव के बयान के बाद डांस दीवाने 3 कंटेस्टेंट गुंजन सक्सेना के पापा राघव जुयाल के सपोर्ट में आ गए।
सपोर्ट में उतरे गुंजन सक्सेना के पापा
गुंजन सक्सेना के पिता पेशे से पुलिसकर्मी हैं. इस मामले को बढ़ने के बाद उन्होंने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि मैं इस मामले पर रोशनी डाल सकता हूं क्योंकि मैं भी इस शो का हिस्सा था. मेरी बेटी ने यूट्यूब देखकर चाइनीज बोलना सीखा. जब उसे उसके टैलेंट्स के बारे में पूछा गया तब उसने कहा था कि वह चाइनीज बोल सकती है. तो उन्होंने (डांस दीवाने शो की टीम ने) उसे चाइनीज बोलने को कहा. इसलिए उन्होंने इसे स्क्रिप्ट में डाला था. चाइनीज भाषा बोलने का और नॉर्थ ईस्ट से होने का कोई कनेक्शन ही नहीं है. अगर उनकी लाइन्स में ऐसा कुछ होता तो मैं इसपर जरूर बोलता क्योंकि हम सब असम से हैं।
क्या बोले राघव जुयाल
राघव जुयाल ने कहा कि गुवाहटी से गुंजन सक्सेना नाम की एक बच्ची शो में पहुंची थी, तब हमने उससे पूछा था कि आपकी डांस के अलावा हॉबी क्या है? तो गुंजन ने बताया था कि वह चाइनीज (जिबरिश) में बात कर सकती है. लोगों ने उसे बोलने के लिए कहा तो उसने बोलकर सुनाया, वहां से ये सिलसिला शुरू हुआ. इसी वजह से लास्ट के कुछ एपिसोड में मैंने उसकी तरह से बुलाया. ये शो के अंदर मनोरंजन के लिए एक मजाक था और सिर्फ एक छोटी सी क्लिप से मुझे जज करना गलत है।









