रायबरेली: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर बाबा राम केवल अनशनकारी तहसील प्रेस क्लब महराजगंज कार्यालय पहुंच कर सभी को शुभकामनाएं दिया और साथ में सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर बाबा राम केवल अनशनकारी तहसील प्रेस क्लब महराजगंज, कार्यालय – भारतीय स्टेट बैंक के बगल में रायबरेली रोड महराजगंज, प्रतिष्ठान प्रजापति कम्प्यूटर्स पहुंच कर उपस्थित तहसील प्रेस क्लब महराजगंज के सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दिया और सभी को सम्मानित भी किया।
बाबा राम केवल अनशनकारी ने कहा लोकतंत्र का चतुर्थ स्तम्भ कहे जाने वाले प्रेस की निष्पक्षता स्वतंत्रता और उच्च नैतिक मापदंडों के प्रति आग्रह को प्रकट करते राष्ट्रीय प्रेस दिवस की सभी पत्रकार जन को हार्दिक शुभकामनाएं। आप लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं। इस मौके पर तहसील प्रेस क्लब महराजगंज संरक्षक विजय सिंह एडवोकेट, अध्यक्ष राजन प्रजापति, वरिo उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, बृजेश सिंह, अनुराग मिश्रा, कुलदीप सिंह, राघवेंद्र सिंह, सचिन सिंह, अनुराग सोनी, शशिकांत मौर्या, परविंद मौर्या सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट : राम सुमेर









