अंबेडकर नगर : विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद आदर्श आचार संहिता लागू

Facebook
X
WhatsApp

अंबेडकर नगर : 8 जनवरी 2022।विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने अधिसूचना जारी होते ही उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि सभी राजनीतिक दलों के पोस्टर एवं बैनर जहां जहां पर लगे हुए हैं उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।राजनीतिक पार्टियों के झंडा व बैनर, पोस्टर को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन, पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, कोतवाल तथा भारी पुलिस बल के साथ अकबरपुर तथा टांडा के विभिन्न स्थानों पर स्थानीय पुलिस की मदद से बैनर पोस्टर उतरवाए गए।

रिपोर्ट : राजकुमार मौर्य 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें