मायावती ने दूसरी लिस्ट में भी मुस्लिमों पर खेला बड़ा दांव, 51 प्रत्याशियों में 23 मुसलमान

Facebook
X
WhatsApp

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनपर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. कुल 55 सीटों में से 51 सीटों पर उम्मीदवार मायावती ने अभी उतारा है. खास बात यह है कि दूसरे चरण में पहली लिस्ट से भी ज्यादा मुसलमान प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है. मायावती ने जिन 51 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें से 23 मुस्लिम हैं.

बसपा ने सहारनपुर की बेहट सीट से रईस मलिक, नकुड़ से साहिल खान और गंगोह से नोमान मसूद को टिकट दिया है. वहीं बिजनौर के नजीबाबाद से शाहनवाज आलम, बढ़ापुर से मोहम्मद गाजी, धामपुर से कमाल अहमद, चांदपुर से शकील हाशमी और नूरपुर से हाजी जियाउद्दीन अंसारी पर भरोसा जताया है. इसके अलावा मुरादाबाद की कांठ सीट से आफाक अली खां, ठाकुरद्वारा से मुजाहिद अली, मुरादाबाद देहात से अकील चौधरी, मुरादाबाद नगर से इरशाद हुसैन सैफी, कुंदरकी से हाजी चांद बाबू मलिक को टिकट दिया गया है.वहीं संभल की असमोली से रफत उल्ला, संभल से शकील अहमद कुरैशी और गुन्नौर से फिरोज को टिकट दिया गया है. रामपुर की चमरौव्वा सीट से अब्दुल मुस्तफा हुसैन और रामपुर से सदाकत हुसैन को टिकट दिया गया है. अमरोहा की नौगांव सादात सीट पर शादाब खान, अमरोहा से मोहम्मद नावेद अयाज को टिकट मायावती ने दिया है. बदायूं की सहसवान से हाजी बिट्टन मुसर्रत और शेखुपुर से मुस्लिम खान पर भरोसा जताया है. शाहजहांपुर की तिलहर सीट से नवाब फैजान अली खान को मायावती ने टिकट दिया है.इस तरह घोषित 51 सीटों में 23 मुस्लिम कैंडिडेट हैं, यानी 45 फीसदी से ज्यादा. बता दें कि मायावती ने जब पहली लिस्ट जारी की थी तब 53 में से 14 सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशियों को उतारा था. दूसरी लिस्ट में उससे भी ज्यादा मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें