अंतर्राष्ट्रीय गांजा तस्करों का एसटीएफ और भदोखर पुलिस ने किया भंडाफोड़

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली: एसटीएफ और भदोखर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्करों का भंडाफोड़ किया। जानवरों के दाने की बोरी में गांजे को भरकर ले जा रहे थे तभी एसटीएफ व भदोखर पुलिस ने ट्रक को रुकवा कर उसमें से लगभग 14 कुंटल गांजा बरामद किया। जिसकी बाजारी कीमत लगभग एक करोड़ बताई जा रही है। ट्रक उड़ीसा से चलकर बिहार की ओर जा रहा था। गिरफ्तार किए गए तस्करों की निशानदेही पर रायबरेली के भी लगभग 4 लोगों को सन संलिप्तता के कारण गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया।मामला भदोखर थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे का है।

एसटीएफ को मुखबिर से सूचना मिली एक गांजे से भरा ट्रक उड़ीसा से चलकर आ रहा है।जिसकी निशानदेही पर भदोखर पुलिस व एसटीएफ ने भदोखर थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहे के पास ट्रक को रोका लिया और तलाशी ली गई। तलाशी में पशुओं के दाने की बोरियां ट्रक के अंदर भरी हुई थी। जब इन बोरियों को खोला गया तो उसके अंदर गांजा भरा हुआ था। बरामद गांजा का वजन लगभग 14 कुंतल रहा। जिसकी बाजारी कीमत लगभग एक करोड़ बताई जा रही है। मौके से ट्रक के साथ लोकेश कुमार शर्मा जनपद सहारनपुर, अनिल कुमार जनपद हरियाणा, मयंक कुमार जनपद लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया गया।

इन लोगों की निशानदेही पर रायबरेली के विशाल सिंह सुरेश पासी सर्वेश कुमार व मोनू जायसवाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। कुछ गांजा तस्कर अभी भी हैं फरार पुलिस कर रही है तलाश पूछताछ में अंतरराज्यीय तस्करों ने बताया उड़ीसा से कम दरों पर गांजा लाया जाता है और उससे लखनऊ के आसपास के जनपदों में उतारकर बेचते हैं।रायबरेली में भी गांजे का अवैध व्यापार जमकर फल फूल रहा था।तस्करों की निशानदेही पर रायबरेली के 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अन्य है फरार रायबरेली जनपद में एसटीएफ और भदोखर पुलिस ने एक बार गुड वर्क किया है। जिसमें एक ट्रक में पशुओं के दाने की बोरियों में गांजा भरा था। ट्रक को रोका गया तलाशी ली गई तो गांजा बरामद किया गया। मौके से ट्रक के साथ तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया।उनकी निशानदेही पर ही रायबरेली के चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया जहां से गांजा बेचा जाता था इस तरह पुलिस अधीक्षक ने गुड वर्क करने वाली टीम को 5000 का इनाम देने की घोषणा की है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें