‘जल प्रलय’ के बीच जांबाज सैनिकों ने बचाई 4 जिंदगियां, आधी रात में चला ऑपरेशन

Facebook
X
WhatsApp

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में अचानक आई बाढ़ में चार लोग फंस गए, जिसके बाद सेना ने बचाव अभियान शुरू कर उन्हें बचा लिया. रक्षा मंत्रालय के जम्मू स्थित एक जनसंपर्क अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, पुंछ नदी में बीती रात भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में चार लोग फंस गए, जिसकी सूचना झूलास स्थित सेना की इकाई को दी गयी. सेना ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तेजी से कार्रवाई की और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) तथा पुलिस के सहयोग से झूलास में बाढ़ में फंसे हुए चार लोगों को बचा लिया।

रामबन जिले में बुधवार को सुबह से मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हुआ, जिससे आज बृहस्पतिवार को भी कई वाहन वहां फंसे हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कैफेटेरिया मूर और पंटियाल इलाकों में पत्थर गिरे, जिससे मेहार पर कश्मीर को शेष देश से जोड़ने वाला यह राजमार्ग अवरुद्ध हो गया. यातायात पुलिस के परामर्श के अनुसार, लोगों को मार्ग संबंधी पूर्ण जानकारी हासिल होने तक जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यात्रा ना करने का सुझाव दिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू से कश्मीर जाने वाले अमरनाथ तीर्थयात्रियों को फिलहाल चंद्रकूट यात्रा निवास में रोका गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें