Meerut: महिला कांस्टेबल की आनी थी बारात, हल्दी की रस्म के बाद बाथरूम में ऐसी हालत में मिली, मचा हड़कंप

Facebook
X
WhatsApp

Meerut: सरधना थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव में एक महिला कांस्टेबल की बाथरूम में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद गांव पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने मृतक महिला कांस्टेबल के परिजनों से पूछताछ की। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हल्दी की रस्म के बाद बाथरूम में गई नहाने

थाना सरधना क्षेत्र के गांव अहमदाबाद गांव गीता तालियान पुत्री स्व. गजराज सिंह तालियान मुजफ्फरनगर में कांस्टेबल के पद पर तैनात थी। परिजनों ने बताया कि उसकी मंगलवार को शादी थी। (Meerut) हल्दी के बाद बांध लगने पर वह बाथरूम में नहाने गई। जब काफी देर तक गीता बाहर नहीं आई।
इस पर परिजनों ने जैसे-तैसे दरवाजा खोला। उस समय तक गीता की मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सीओ बृजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

शोक में बदली शादी की खुशियां

मृतक महिला कांस्टेबल की बुआ राजेश ने बताया कि कल मंगलवार को गीता की शादी थी। महिला संगीत का कार्यक्रम था। ढोलक बज रही थी। इसी समय गीता की हल्दी की रस्म हुई।

इसके बाद बांध रख दिए गए थे। लेकिन, किसे पता था कि यह सब अचानक हो जाएगा। परिजनों ने बताया कि गीता को इंटरनेट मीडिया का शौक नहीं था। वह फोटो भी कम खिंचवाती थी।

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=44658

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें