Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगने वाले महामेला को लेकर तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं। शुक्रवार से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुरू होने जा रहा है और इसके अगले ही दिन से जी-20 की बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। समिट तीन दिनों तक जारी रहेगी और जी-20 बैठकें भी होंगी।लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 16 विदेशी मेहमान हिस्सा ले रहे हैं। समिट में 304 विदेशी कंपनियां 25 लाख करोड़ का निवेश करेंगी। वृंदावन कॉलोनी स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। पीएम के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। यह पिछले दोनों समिट से बड़ा कार्यक्रम होने जा है। इस बार के इन्वेस्टर्स समिट से 2 करोड़ लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
अभी तक कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होता था। लेकिन 15 हजार लोगों के यह जगह छोटी पड़ रही है। जिसके चलते कार्यक्रम को वृंदावन कॉलोनी स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में शिफ्ट किया गया है। (Lucknow News) डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 5 बड़े पंडाल बनाने के साथ ही पांच स्टॉर होटल की तरह टेंट सिटी बनाया गया है। जिसमें 750 स्वीट्स का स्वाद मेहमान चखेंगे। टेंट सिटी को काशी, अयोध्या जैसे शहरों का रूप दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समापन कार्यक्रम में शामिल होंगी।
शहर में इन्वेस्टर्स समिट और जी- 20 को लेकर सड़क, चौराहा, ट्रैफिक, लाइट समेत पर्यटन स्थल को करीब 130 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। इस दौरान लेसा, नगर निगम, LDA , लोक निर्माण विभाग, पर्यटन समेत सभी प्रमुख विभाग इसमें लगाए गए है।पीएम मोदी कार्यक्रम के लिए करीब 2 घंटे 40 मिनट तक रहेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 10 फरवरी की सुबह 9 बजकर 30 मिनट अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। यहां से सुबह 10 बजे वृंदावन कॉलोनी स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। करीब डेढ़ घंटे कार्यक्रम में रहेंगे। उसके बाद 11 बजकर 30 मिनट तक अमौसी एयरपोर्ट से रवाना होंगे। रात 12 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली चले जाएंगे।
16 देश के प्रतिनिधियों के आने की संभावना
समिट को लेकर यूपी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ अधिकारियों ने 16 अलग – अलग देशों का दौरा भी किया था। ऐसे में उम्मीद है कि सभी देश के लोग आएंगे। इसके अलावा सभी केंद्रीय मंत्रियों को भी न्योता भेजा गया है। देश के सभी बड़े उद्योगपतियों को आने के लिए निमंत्रण गया है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), जापान, जर्मनी, थाईलैंड, मैक्सिको, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, नीदरलैंड, बेल्जियम, कनाडा एवं अर्जेंटीना जैसे देश शामिल है जहां से लोगों के आने की संभावना सबसे ज्यादा है। बताया जा रहा है कि इसमें करीब 304 विदेशी कंपनियां निवेश कर सकती है। भारत आने वाली कंपनियों में यूएस की 53, संयुक्त अरब अमीरात की 16, फ्रांस व दक्षिण अफ्रीका की 13-13, जापान की 12 कंपनी, दक्षिण कोरिया की 10, कनाडा की 7, नीदरलैंड की 12, जर्मनी की 15, बेल्जियम की 10, स्वीडन व मॉरिशस की 8-8, ब्राजील की 14, मैक्सिको की 9, आस्ट्रेलिया की 15, इजरायल की 14 कंपनी शामिल हैं.यह फोटो एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते की है। इसी रास्ते से मेहमान कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे।
इन कंपनियों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
गूगल, एप्पल, रोल्स रॉयस, सुजकी, वालमार्ट, अमेजॉन, जॉनसन एंड जॉनसन, फाइजर,. मर्क, मर्सिडीज, लॉरेल, व फिलिप्स आदि हैं। चार लाख करोड़ की विदेशी निवेश का लक्ष्य है। विदेशी निवेश के लिए 20 सेक्टरों की निवेश नीतियां बनाई गई हैं।
बताया जा रहा है कि जितने एमओयू हुए है, अगर वह सभी प्रोजेक्ट सही तरीके से करा लिए गए तो आने वाले दिनों में करीब दो करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। सरकार ने यूपी की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में ग्लोबल ट्रेड शो , अंतरराष्ट्रीय बायर -सेलर मीट , स्टार्टअप, इनवोशन समिट।
MSME के लिए वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, महिला उधमियों के लिए विशेष पवेलियन, एक जिला एक उत्पाद शोकेस रहेंगे आकर्षण का केंद्र।
यूके, जापान, नीदरलैंड, यूएई, इटली , डेनमार्क, आस्ट्रेलिया सहित पड़ोसी देशों के अलग-अलग राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए है।
अवध बिहार योजना में मेहमानों के लिए तीन टेंट सिटी बनाई गई है। जिसमें 750 स्वीट्स में मेहमानों को मिलेगा 5 सितारा का अहसास।
टेंट सिटी में बने स्वीट्स में अयोध्या, काशी, प्रयागराज के अध्य्यात्मिक , संस्कृतिक वैभव की झलक देखेंगे मेहमान।
ये भी पढ़े… https://sunilvermamediagroup.com/?p=44827
शमी-सिराज का तूफान, ऑस्ट्रेलिया को 2 रन पर 2 झटके, वॉर्नर-ख्वाजा OUT#india247livetv pic.twitter.com/0EhNnFuNyw
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 9, 2023









