Mathura News: ‘एक हफ्ते में एक करोड़ दो नहीं तो आश्रम को बम से उड़ा देंगे’, अनिरुद्धाचार्य महाराज को मिली धमकी

Facebook
X
WhatsApp

Mathura News: श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के वृंदावन में लगातार संतों और धर्माचार्य को धमकी मिलती रहती हैं. कभी उन्हें जान से मारने की धमकी तो कभी उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी जाती है. इसी वजह से पुलिस भी संतों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहती है. एक बार फिर तीर्थ नगरी वृंदावन में ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है. मशहूर भागवत कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के गौरी गोपाल स्थित आश्रम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद से आश्रम में खलबली मची हुई है.

बता दें कि मशहूर भागवत कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के आश्रम को बम से उड़ाने की धमकी एक पत्र के माध्यम से दी गई है. यह पत्र एक दिन पहले ही आश्रम परिसर में मिला था. (Mathura News) इस पत्र में लिखा था कि इसको अनिरुद्धाचार्य महाराज को अवश्य दे दें.

पत्र में आगे लिखा था कि, “हम तुम्हारे आश्रम को बम से उड़ा देंगे और तुम्हें बर्बाद कर देंगे. हम वृंदावन कई दिनों से आए हुए हैं. हमारे आदमी भी तुम्हारे आश्रम पर नजर रखे हुए हैं. साथ ही तुम्हारे परिवार पर भी नजर बनाए हुए हैं. हम नहीं चाहते कि तुम बर्बाद हो जाओ. हमारी एक करोड़ की मांग एक हफ्ते के अंदर पूरी कर दो, नहीं तो तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के साथ जो होगा, उसके जिम्मेदार तुम होगे.”

पुलिस में शिकायत की तो अच्छा नहीं होगा

पत्र में यह भी लिखा था कि यदि तुमने पुलिस को सूचना दी तो यह तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा. वहीं पत्र को पढ़ने के बाद आश्रम के मैनेजर ने महाराज जी को अवगत कराया और वृंदावन थाने में शिकायत की. शिकायत पर वृंदावन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

धमकी भरा यह पत्र महाराष्ट्र से आया हुआ है. इस पत्र पर संजय पटेल का नाम और महाराष्ट्र का पता लिखा हुआ है. पुलिस ने फिलहाल एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है. अनिरुद्धाचार्य महाराज अभी वृंदावन से बाहर है, लेकिन आश्रम के मैनेजर ने उनको इसकी जानकारी दे दी है.

https://youtu.be/jnGdKOcOf3s

ये भी पढ़ें: https://sunilvermamediagroup.com/?p=47376

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें