Sambhal News: बेटी से हुई छेड़छाड़, शिकायत पर भी नहीं सुनी पुलिस; पिता ने थाने के बाहर खाया जहर

Facebook
X
WhatsApp

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के जनपद संभल के कुढ़ फतेहगढ़ से एक बड़ी घटना सामने आई है. यहां इंसाफ न मिलने पर और बेटी के साथ छेड़छाड़ से आहत होकर पिता ने जहर खाकर जान दे दी. यह घटना मंगलवार शाम 5 बजे के करीब घटित हुई. पुलिस ने 55 वर्षीय मृतक की पत्नी और बेटे की तहरीर के आधार पर युवती से छेड़खानी के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. एसपी ने बताया कि इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक उनके ही गांव के ही एक युवक ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी. परिजन जब रामपुर से वापस आए तो बेटी ने पूरी आपबीती अपने परिवार को बताई. सारी बात जाने के बाद लड़की के पिता काफी आहत हुए थे. जिसके बाद इज्जत के खातिर उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी.

आपको बता दे की संभल एएसपी श्रीश चंद्र ने बताया कि मामला फतेहगढ़ के गांव अडानी का है. (Sambhal News) यहां एक ही समुदाय के दो परिवार के बीच लड़ाई और कहासुनी की घटना हुई थी. जिसके बाद दोनों ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करा दिया था. जिसके बाद जयपाल को घर आने पर पता चला कि उनकी बेटी के साथ दूसरे पक्ष के अतर सिंह ने छेड़छाड़ की है, साथ ही उनको जान से मारने की धमकी दी गई है. इस बात से दुखी होकर जयपाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया. जब परिजनों ने देखा कि जयपाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया है तो वो उसे फौरन अस्पताल लेकर गए. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि थाने के बाहर दुकान से सल्फास की गोलियां खरीद कर खाई गई है. जिसके बाद उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई. शख्स की मौत की सूचना पर अस्पताल में मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ श्रीचंद, सीओ चंदौसी दीपक तिवारी भी पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

बेटे ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप

मृतक जयपाल के बेटे का आरोप है किपुलिस मंगलवार की सुबह से शाम तक समझौता करने का दवाब बनाती रही थी. उन्होंने हमारे परिवार को डराया और धमकाया भी. जब इसे भी बात नहीं बनी तो पीड़ित युवती और मेरी मां को थाने में बैठाए रखा. पीड़िता का आरोप है कि जब कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने बेटी को जेल भेजने की धमकी देते हुए थाने में ही बैठा लिया. जिसके बाद इन सब बातों से आहत होकर पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी.

बेटे की तहरीर पर 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद की सूचना थाने पहुंची थी. मंगलवार को दोनों पक्षों को एक दूसरे के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी. जिस व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ सेवन कर जान दी है उसके बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया है,पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

https://youtu.be/EhlhQu5RG0U

ये भी पढ़ें: https://sunilvermamediagroup.com/?p=47389

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें