Barabanki News: अडानी पर बोलें, तो मिर्ची लगती है, BJP रच रही साजिश… राहुल की सदस्यता रद्द होने पर बरसे PL पुनिया

Facebook
X
WhatsApp

Barabanki News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद से देशभर में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. वहीं इस कार्रवाई के बाद से कांग्रेसियों में जबरदस्त आक्रोश है. इसी कड़ी में यूपी के बाराबंकी जिले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने बड़ा बयान दिया है. पीएल पुनिया ने कहा है कि इस कार्रवाई से कांग्रेसियों में रोष है. न केवल कांग्रेस पार्टी जितने भी विपक्षी दल हैं. 18 विपक्षी दल कांग्रेस के साथ हैं.

आपको बता दें कि आपराधिक मानहानि मामले को लेकर सूरत की कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी माना और इसके बाद उनकी केरल के वायनाड से संसद की सदस्यता चली गई. (Barabanki News) इस कार्रवाई के बाद से कांग्रेसियों में जबरदस्त आक्रोश है. कांग्रेस देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने बाराबंकी में इस मुद्दे को धार देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा.

बीजेपी सरकार ने रची गहरी साजिश

पुनिया ने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि मानहानि पर किसी नेता की सदस्यता खत्म कर दी गई हो. बीजेपी सरकार ने यह साजिश के तहत किया है. राहुल गांधी लोकसभा में जनहित के मुद्दे उठाने का कार्य करते हैं, सरकार से सवाल करते हैं. वह सवाल करते हैं कि अडानी को वह अपनी विदेश यात्रा में कितनी बार साथ ले गए.

पीएल पुनिया ने आगे कहा कि जैसे ही राहुल ने अडानी के खिलाफ कुछ भी बोला, उससे सभी को मिर्ची लग जाती है. साजिशन एक छोटे से मामले में उन्हें 2 साल की सजा सूरत के न्यायालय से हो जाती है, और 24 घंटे के अंदर ही लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी गई. इस पर रोष है, न केवल कांग्रेस पार्टी जितने भी विपक्षी दल हैं, 18 विपक्षी दल कांग्रेस के साथ हैं.

पीएल पुनिया ने कहा कि विपक्षी दल इसलिए साथ नहीं है कि राहुल गांधी की सदस्यता गई है, वह इसलिए साथ है कि जो यह परंपरा डाले जा रहे हैं. जिस रास्ते पर भारतीय जनता पार्टी चल रही है, वह प्रजातंत्र के लिए खतरा है. यह कार्रवाई संविधान के ऊपर सीधा हमला है. विपक्षी दल इसलिए काला कपड़ा पहन कर संसद में आए थे.

https://youtu.be/bQLA1CoTJd8

ये भी पढ़ें: https://sunilvermamediagroup.com/?p=47352

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें