Karnataka News: पूर्व CM बंगारप्पा के दो बेटों के बीच कड़ी टक्कर, भाजपा से लड़ रहे कुमार पीछे, कांग्रेस के मधु आगे

Facebook
X
WhatsApp

Karnataka News: कर्नाटक में आज विधानसभा चुनावों के नतीजे का दिन है। इससे पहले 224 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए मतदान 10 मई को हुआ था। इस चुनाव में कई ऐसी सीटें रही हैं जहां एक ही परिवार के लोग अलग-अलग पार्टियों से मैदान में उतरे। सोरब सीट में पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा के दो बेटे भाजपा और कांग्रेस से मैदान में थे।

दो भाइयों वाली सीट

शिमोग्गा जिले की सोरब विधानसभा सीट इस चुनाव की चर्चित सीटों में से एक है। (Karnataka News)यहां मुकाबला दो सगे भाइयों कुमार बंगारप्पा और मधु बंगारप्पा के बीच है। दोनों कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एस बंगारप्पा के बेटे हैं। कुमार भाजपा की टिकट पर सोरब से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, उनके छोटे भाई मधु कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।

2018 के नतीजे क्या थे?

2018 के विधानसभा चुनाव में कुमार ने मधु को 3,286 मतों से हराया था। कुमार 2018 के चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, जबकि सोरब के मौजूदा विधायक मधु जेडीएस से फिर से चुनाव लड़ रहे थे। मधु 2021 में कांग्रेस में शामिल हो गए। ये दोनों भाई 2004 से एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते आए हैं तब उनके पिता एस बंगारप्पा भी जीवित थे।

कुमार ने चार बार 1996 (उपचुनाव), 1999, 2004 और 2018 में सोरब सीट का प्रतिनिधित्व किया है। वह मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं। 2013 में मधु विजयी रहे थे। दोनों भाई पूर्व में कन्नड़ फिल्म उद्योग से भी जुड़े रहे हैं। कुमार ने एक अभिनेता के रूप में काम किया था, जबकि मधु एक अभिनेता और निर्माता के रूप में। अपने पिता की तरह, दोनों ने अतीत में राजनीतिक निष्ठा बदली है।

कितने पढ़े-लिखे हैं दोनों भाई?

57 वर्षीय कांग्रेस नेता मधु बंगारप्पा ने स्नातक तक की पढ़ाई की है। अपने चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार उनके खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके पास 69 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इसके अलावा मधु के नाम पर 26 करोड़ से ज्यादा का कर्ज है। 59 वर्षीय एस. कुमार बंगारप्पा ग्रेजुएट हैं। अपने चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा नेता कुमार के पास 65 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं, उनके नाम पर एक करोड़ से ज्यादा का कर्ज भी है।

एस. बंगरप्पा कर्नाटक के छठे मुख्यमंत्री रहे चुके हैं। उनका कार्यकाल 17-10-1990 से लेकर 19-11-1992 तक रहा। एस बंगारप्पा शिमोग्गा जिले की सोरब सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं। उन्होंने 1967 से 1994 तक शिमोग्गा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया। अपने जीवनकाल के दौरान वह भाजपा, कांग्रेस, जेडीएस, सपा समेत कई पार्टियों के साथ रहे।

https://youtu.be/roTViiQsnng

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=49514

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें