Asaduddin Owaisi: मुस्कुराकर हमारे पीठ पर खंजर… कांग्रेस पर ओवैसी का तीखा प्रहार, मुस्लिम वोट बैंक पर AIMIM नेता ने क्या कहा?

Facebook
X
WhatsApp

Asaduddin Owaisi: इस साल के नवंबर महीने में तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। तेलंगाना में एआईएमआईएम पार्टी ने भी चुनाव के लिए कमर कस ली है। हालांकि, असदुद्दीन ओवैसी को ना तो भाजपा पसंद है और ना ही विपक्षी गठबंधन आई.एन.डी.आई.ए. रास आई है।

ओवैसी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

महिला आरक्षण बिल पर असहमति जाहिर करने के बाद असदुद्दीन ओवैसी लगातार भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी को हैदराबाद से चुनाव लड़ने का चैलेंज दे दिया।

वहीं, अब ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक सिक्के को दो रुख हैं। (Asaduddin Owaisi) फर्क यह है कि एक अपनी गुंडागर्दी खुल कर दिखाते हैं और एक मुस्कुराकर हमारे पीठ पर खंजर भोंकते हैं।

महिला आरक्षण बिल पर ओवैसी ने क्या कहा?

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वो मुसलमानों को गुलाम समझते हैं। आप राजस्थान जाकर देख लीजिए।

ओवैसी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि मेरी मांग है कि सरकार ओबीसी और मुस्लिम समुदाय की औरतों को भी आरक्षण दें।
ओवैसी ने आगे कहा कि आज अगर बीजेपी नफरत फैला रही है तो इनकी (कांग्रेस) की वजह से। अगर ये सही होते तो कहां बीजेपी आती। पिछले लोकसभा चुनाव में 125 सीटों पर दोनों पार्टियों का मुकाबला हुआ और सिर्फ 16 सीटों पर ही कांग्रेस की जीत हुई। ओवैसी ने इससे पहले कहा था कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

असदुद्दीन ओवैसी की बातें अप्रासंगिक:कांग्रेस

एक तरफ जहां ओवैसी भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साध रहे हैं। वहीं, कांग्रेस की मानें तो वो भाजपा की बी टीम है। सोमवार को कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा,”असदुद्दीन ओवैसी अप्रासंगिक हैं और यह संयोग है कि जब भी बीजेपी को जरूरत होती है, असदुद्दीन ओवैसी वो सारे बयान दे देते हैं, जिससे बीजेपी को मदद मिलती है।” इस साल के अंतिम महीने में 119 सीटों पर तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

https://youtu.be/3AeigYNWoK0?si=iaFMTGeEWDliJA5X

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=56774

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें