Mukesh Ambani: उद्योगपति मुकेश अंबानी को धमकी देने के मामले में 19 साल का युवक गिरफ्तार

Mukesh Ambani: उद्योगपति मुकेश अंबानी को धमकी देने के मामले में 19 साल का युवक गिरफ्तार
Facebook
X
WhatsApp

Mukesh Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को धमकी भरे ई-मेल भेजने के आरोप में एक 19 साल के युवक को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई की गामदेवी पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान गणेश रमेश वनपारधी के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मुकेश अंबानी को 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जान से मारने की धमकी भरे पांच ई-मेल भेजे गए थे। इसमें 400 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। पुलिस ने बताया था कि सभी धमकियां एक ही मेल ID से मिली हैं।

Mukesh Ambani: मांग की रकम 20 करोड़ से बढ़कर 400 करोड़ कर दी थी

अंबानी को धमकी भरा पहला मेल 27 अक्टूबर को मिला था। इसमें 20 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। अगले दिन 28 अक्टूबर को फिर एक मेल मिला। इसमें रकम बढ़ाकर 200 करोड़ रुपए कर दी गई। फिर 30 अक्टूबर को भी मेल आया, इसमें 400 करोड़ रुपए की मांग की गई। मेल में कहा गया कि अगर पैसे नहीं मिले तो देश के बेस्ट शूटर्स से उनको मरवा दिया जाएगा।

27 अक्टूबर को पहला मेल मिलने के बाद गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की थी। इससे पहले भी अंबानी और उनके परिवार को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। इसके चलते पिछले साल 29 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी सिक्योरिटी Z कैटेगरी से बढ़ाकर Z+ कर दी थी। सिक्योरिटी पर आने वाले खर्च का भुगतान मुकेश अंबानी करते हैं। यह खर्च 40 से 45 लाख रुपए महीना होता है।

पहले भी कई बार अंबानी को मिल चुकी है धमकी

10 जनवरी 2023 को मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मुंबई पुलिस ने बताया था कि स्कूल के लैंडलाइन पर शाम साढ़े चार बजे एक कॉल आई। फोन करने वाले ने स्कूल में टाइम बम लगाने का दावा किया था। इसके बाद फोन डिस्कनेक्ट हो गया था। 5 अक्टूबर 2022 को रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हॉस्पिटल के लैंडलाइन नंबर पर अनजान शख्स का दो बार कॉल आया, जिसमें कॉलर ने अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पहली बार कॉल दोपहर करीब 1 बजे आया और दूसरा कॉल शाम 5 बजे आया। इसके बाद से अस्पताल और एंटीलिया ( मुकेश अंबानी का घर ) की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

15 अगस्त 2022 को भी मुकेश अंबानी के परिवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस के अनुसार, रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे फोन कॉल किए गए। कॉलर ने धमकी देते हुए कहा कि उनके पूरे परिवार को तीन घंटे में खत्म कर दिया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने फरवरी 2021 में एंटीलिया के पास विस्फोटक भरी कार मिली थी. फरवरी 2021 में एंटीलिया के बाहर से विस्फोटक से लदी एक SUV बरामद की गई थी, जिसमें 20 जिलेटिन की छड़ें और एक चिट्‌ठी मिली थी। चिट्ठी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को धमकी दी गई थी। इस केस में मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे का नाम आया था। अभी NIA इस केस की जांच कर रही

https://youtu.be/kpAQ-BOlv7M?si=DGHoVAIPSW1oqu4x

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें