Air India: 37 साल के एयर इंडिया पायलट की दिल्ली एयरपोर्ट पर हार्ट अटैक से मौत

Air India: 37 साल के एयर इंडिया पायलट की दिल्ली एयरपोर्ट पर हार्ट अटैक से मौत
Facebook
X
WhatsApp

Air India: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को एयर इंडिया के एक 37 वर्षीय पायलट की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक पायलट का नाम कैप्टन हिमानील कुमार बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कैप्टन हिमानील कुमार दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के एक ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए आए थे। (Air India) ट्रेनिंग के दौरान उन्हें अचानक बेचैनी के लक्षण दिखने लगे। उनके साथियों ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें एयरपोर्ट कैंपस में मौजूद मेदांता अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

एविएशन रेगुलेशन बॉडी (डीजीसीए) ने इस घटना पर बयान जारी किया है। (Air India) डीजीसीए ने कहा है कि पायलट की मौत का कारण हार्ट अटैक था। उन्होंने ड्यूटी के कारण थकान से मौत होने की बात को सिरे से खारिज किया है।

डीजीसीए के मुताबिक, कैप्टन हिमानील कुमार का पिछले अगस्त महीने में मेडिकल टेस्ट हुआ था। इस दौरान उन्हें फिट घोषित किया गया था। उनका मेडिकल सर्टिफिकेट अगस्त 2024 तक वैलिड था।

Air India: एयर इंडिया ने क्या कहा?

एयर इंडिया ने भी इस घटना पर बयान जारी किया है। एयर इंडिया ने कहा है कि कैप्टन हिमानील कुमार एक सीनियर कमांडर थे। वह एयरबस से बी777 में ट्रांजिशन के लिए ट्रेनिंग ले रहे थे।

एयर इंडिया ने कहा है कि जैसे ही कैप्टन हिमानील कुमार में बेचैनी के लक्षण दिखने लगे, उनके सहकर्मियों ने तुरंत उनकी मदद की। हालांकि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

कैप्टन हिमानील कुमार की मौत से एविएशन इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनकी मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

https://youtu.be/cUZ7bZJofTE?si=tqT8JXJasRuzALhN

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें