Uttarkashi Tunnel Rescue: 400 घंटों बाद जीती जंग, सुरंग से अस्पताल पहुंचे सभी मजदूर, पीएम और सीएम ने दी बधाई

Uttarkashi Tunnel Rescue: 400 घंटों बाद जीती जंग, सुरंग से अस्पताल पहुंचे सभी मजदूर, पीएम और सीएम ने दी बधाई
Facebook
X
WhatsApp

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 12 नवंबर को दीपावली के दिन सिल्क्यारा सुरंग में हुए भूस्खलन के बाद फंसे 41 मजदूरों को 400 घंटे के बाद मंगलवार रात सुरक्षित निकाल लिया गया। सभी मजदूरों को मेडिकल चेकअप के बाद चिल्यालीसौड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुरंग से पहले मजदूर को रात 7:45 बजे निकाला गया। इसके बाद धीरे-धीरे करके सभी मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया। (Uttarkashi Tunnel Rescue) सुरंग से बाहर आने के बाद सभी मजदूरों ने राहत की सांस ली।

इस सफल रेस्क्यू को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी टीम को बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तरकाशी सुरंग में फंसे सभी मजदूरों की सुरक्षित वापसी का समाचार अत्यंत सुखद है। मैं सभी रेस्क्यू टीमों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना करता हूं। (Uttarkashi Tunnel Rescue) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह एक बहुत ही कठिन और चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन था। इसमें सभी टीमों ने अथक प्रयास किया। सभी मजदूरों की सुरक्षित वापसी से पूरा देश खुश है।

सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और जवान लगातार काम कर रहे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई बार मलबा गिरने से काम में बाधा आ रही थी। लेकिन, सभी टीमों ने मिलकर कड़ी मेहनत की और अंततः सफलता हासिल की। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन से देश में खुशी की लहर है। यह दिखाता है कि देश में आपदाओं से निपटने की क्षमता मजबूत है।

Uttarkashi Tunnel Rescue: 1-1 लाख रुपये के चेक का एलान

मजदूरों को बाहर निकाले जाने के बाद सुरंग के बाहर खड़ी एंबुलेंस के जरिए उन्हें सिलक्यारा से 30 किलोमीटर दूर चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाए गए अस्पताल में ले जाया गया.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि श्रमिकों और उनके परिजनों के चेहरे की खुशी ही उनकी ‘ईगास और बग्वाल’ (दीवाली के दस दिन बाद पर्वतीय क्षेत्र में मनाई जाने वाली दीवाली) है. (Uttarkashi Tunnel Rescue) सीएम ने सभी श्रमिकों को 1-1 लाख रुपये का चेक देने और बाबा बौखनाग का मंदिर बनाने का एलान भी किया.

उन्होंने अभियान के सफल होने का श्रेय बचाव दल की तत्परता, तकनीकी मदद, अंदर फंसे श्रमिकों की जीवटता, प्रधानमंत्री द्वारा पल-पल की गई निगरानी और बौखनाग देवता की कृपा को दिया. इसके साथ ही सीएम धामी से पीएम मोदी ने फोन पर बात की और सभी श्रमिकों को घर तक पहुंचाने के इंतजाम करने के निर्देश भी दिए.

https://youtu.be/aQIOTkXaj0Q?si=vTEXqb5b2syh5xcy

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें