UP News: योगी सरकार का बड़ा फरमान, यूपी में मान्यता प्राप्त मदरसों की होगी जांच

UP News: योगी सरकार का बड़ा फरमान, यूपी में मान्यता प्राप्त मदरसों की होगी जांच
Facebook
X
WhatsApp

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने मदरसों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की फंडिंग की जांच के बाद अब योगी सरकार स्थायी मान्यता प्राप्त मदरसों की भी जांच करवाने जा रही है।

बता दें कि योगी सरकार ने पिछले दिनों गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की फंडिंग की जांच यूपी सरकार ने कराई थी, इस दौरान करीब साढ़े आठ हजार मान्यता प्राप्त मदरसे सामने आए थे, इन मदरसों में भी कुछ की अवैध फंडिग की जांच एटीएस कर रही है। प्रदेश में स्थायी मान्यता प्राप्त मदरसों की संख्या 4394 है। सरकार इस बार जांच की शुरुआत सरकार से अनुदान मिलने वाले 560 मदरसों से करेगी।

UP News: स्थायी मान्यता वाले 3834 मदरसों की होगी जांच

मदरसा शिक्षा परिषद की रजिस्ट्रार डॉक्टर प्रियंका ने बताया कि 59 जिलों में 560 अनुदानित मदरसों की जांच 30 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद स्थायी मान्यता वाले 3834 मदरसों की जांच 15 जनवरी से 30 मार्च के बीच की जाएगी। रजिस्ट्रार ने बताया कि अनुदानित मदरसों की जांच जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व जिलाधिकारी द्वारा नामित खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे। जिन जिलों में अनुदानित मदरसों की संख्या 20 से ज्यादा है, वहां संबंधित मंडल के अल्पसंख्यक कल्याण उप निदेशक और जिलाधिकारी द्वारा नामित खंड शिक्षा अधिकारी जांच करेंगे।

जांच में मदरसों की शैक्षिक गुणवत्ता, शिक्षकों की योग्यता, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और मदरसों में चल रही गतिविधियों की जांच की जाएगी। जांच में किसी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित मदरसे के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। योगी सरकार के इस फैसले से मदरसों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। साथ ही, मदरसों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लग सकेगी।

https://youtu.be/cXuI-tnmwho?si=NPhxtgT02nPRbPbs

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें