Amethi News : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रेल मंत्री से की मुलाकात ,मांगा ओवर ब्रिज और अंडर पास

Amethi News : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रेल मंत्री से की मुलाकात ,मांगा ओवर ब्रिज और अंडर पास
Facebook
X
WhatsApp

Amethi News : अमेठी के सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी के लोगों की आवाजाही को सुगम एवं सुविधाजनक बनाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अमेठी में दो रेलवे ओवरब्रिज और आठ अंडर पास के निर्माण के लिए रेल मंत्री से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने गौरीगंज, अमेठी, निहालगढ़ एवं मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशनों पर राजधानी एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग भी की। जिस पर रेल मंत्री ने केंद्रीय मंत्री की मांगों पर आश्वासन दिया।

https://twitter.com/india24x7livetv/status/1732674250476273706

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि Amethi News : अमेठी गौरीगंज निहाल गढ़ मुसाफिरखाना व अन्य स्टेशनों पर एक्सप्रेस व राजधानी सहित अन्य ट्रेनों का ठहराव ना होने से लोगों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अमेठी से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का ठहराव अमेठी में होना चाहिए। जिस पर रेल मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि यथाशीघ्र स्वीकृति एवं ज़रूरी कदम उठाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए पोस्ट करते हुए आगे लिखा है कि अमेठी में प्रस्तावित इन रेल इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के विकास से रेल-तंत्र सशक्त होगा एवं यात्रियों के समय की बचत होगी।

image 137

गौरतलब है कि अमेठी जिले के गौरीगंज, निहालगढ़, मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशनों पर शताब्दी वा एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव होने से अमेठी सहित पड़ोसी जनपद के लोगों को इन ट्रेनों का लाभ मिल सकेगा। ट्रेनों के ठहराव ना होने से लोगों को लखनऊ वा इलाहाबाद जाकर ट्रेन पकड़ना पड़ता था। बता दें कि इसके पूर्व भी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर राजधानी ट्रेन का अमेठी में ठहराव किए जाने की मांग किया था। यही नहीं केंद्रीय मंत्री ने जिले के कई रेलवे स्टेशनों के नाम परिवर्तित किए जाने के लिए भी रेल मंत्री को पत्र लिख चुकी है। इस तरह स्मृति ईरानी आए दिन अमेठी के लोगों की समस्याओं को लेकर फिक्रमंद दिखाई देती हैं।

image 138

Amethi News : अमेठी में प्रस्तावित रेलवे परियोजनाओं का विवरण

अमेठी में दो रेलवे ओवरब्रिजों का निर्माण
अमेठी में आठ अंडर पास का निर्माण
गौरीगंज, अमेठी, निहालगढ़ एवं मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशनों पर राजधानी एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

मैंने उन्हें वायनाड भेज दिया...' स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला |  पुदीना


Amethi News : इन परियोजनाओं के पूरा होने से मिलने वाले लाभ

अमेठी के लोगों की आवाजाही सुगम एवं सुविधाजनक होगी।
अमेठी के लोगों को देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचने में आसानी होगी।
अमेठी के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पहल से अमेठी के लोगों की आवाजाही सुगम एवं सुविधाजनक होगी। अमेठी के लोगों को देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचने में आसानी होगी। अमेठी के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

https://youtu.be/wJylR3oV0hM?si=V9bnGggjF1bkPfx0

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें