Lucknow News : शादी में असलहा प्रदर्शन से गोली चलने से युवक की मौत, थाना इंस्पेक्टर पर लगा ये आरोप …..

Lucknow News : शादी में असलहा प्रदर्शन से गोली चलने से युवक की मौत, थाना इंस्पेक्टर पर लगा ये आरोप .....
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : लखनऊ के कैसरबाग में शादी समारोह में एक युवक द्वारा असलहा लहरा कर हर्ष फायरिंग करने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही कैसरबाग थाने की पुलिस पहुंची, लेकिन युवक की मौत के मामले के दोषियों पर कार्रवाई करने की बजाए, कैसरबाग के इंस्पेक्टर खुद मामले को दबाने में लगे होने आरोप लग रहे हैं।

Lucknow News : दबा रहा मामले को थाना इंस्पेक्टर

लखनऊ थाना कैसरबाग स्थित रविवार रात एक शादी समारोह में एक युवक द्वारा असलह प्रदर्शन के दौरान गोली चल गई है, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त आयुष खरे के रूप में हुई है। वह शहर के निशातगंज स्थित छठी गली का निवासी था।

Lucknow News

घटना की सूचना मिलते ही कैसरबाग थाना का फोर्स घटनास्थल पर पहुंचा, लेकिन थाने की पुलिस पर पक्षपात के आरोप लगने लगे। जिस पुसिल को मृतक आयुष खरे के दोषियों को सजा दिलाने पर एक्शन लेना चाहिए, वही पुलिस खुद मामले को दबाने में लगी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, गोली से मतृक आयुष खरे की मौत के मामले पर कैसरबाग थाना इंस्पेक्टर कार्रवाई करने की बजाए मामले को खुद दबाने में लगे होने के आरोप लगे हैं।

https://youtu.be/qn69AFUpC2M?si=1gveA2zrxL4vRCgQ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें