Lucknow: लखनऊ में पीसीएस अधिकारी की बेटी के साथ गैंगरेप, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जताई निंदा

Lucknow: लखनऊ में पीसीएस अधिकारी की बेटी के साथ गैंगरेप, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जताई निंदा
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow: राजधानी लखनऊ (Lucknow) में चलती एसयूवी कार के अंदर एक सेवारत पीसीएस अधिकारी की 23 वर्षीय बेटी के साथ गैंगरेप की घटना बीते 5 दिसंबर को हुई थी. अब इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘ये उप्र में अपराध के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस के ज़ीरो हो जाने का परिणाम है.

निंदनीय.’ इस पोस्ट पर उन्होंने कुछ पेपर की क्लीप भी शेयर की है. दरअसल, रविवार रात को ये घटना तब सामने आई, जब पीड़िता ने वजीरगंज पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई.

पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान सत्यम मिश्रा (22), सुहैल (23) और असलम (31) के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, पीड़िता 5 दिसंबर को अपने मनोचिकित्सक से इलाज के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (Lucknow KGMU) गई थी. वहां से लौटते समय तीनों आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और चलती कार में उसके साथ गैंगरेप किया. पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया।

Lucknow: पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

पीड़िता जब होश में आई तो वह अकेली थी और कार सड़क पर खड़ी थी. उसने तुरंत अपने पिता को घटना की जानकारी दी. पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और सोमवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, जबरन अपहरण और नशीला पदार्थ पिलाने का मामला दर्ज किया गया है.

इस घटना पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि ये घटना उप्र में अपराध के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस के ज़ीरो हो जाने का परिणाम है. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं. अखिलेश यादव ने सरकार से पीड़िता के परिवार को मुआवजा देने और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.

https://youtu.be/sz2oC2H3AnY?si=j5otmxseDmkUv00f

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें