UP News: तेज रफ्तार का कहर! हादसे में CRPF दारोगा की मौत, जांच में जुटी पुलिस

UP News: तेज रफ्तार का कहर! हादसे में CRPF दारोगा की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Facebook
X
WhatsApp

UP News: जालौन जनपद (UP News) में देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बाइक से पत्नी और भतीजे के साथ जा रहे सीआरपीएफ के दारोगा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन ने टक्कर इतनी भीषण मारी कि बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। हादसे के बाद हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने दारोगा को मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों ने दारोगा की भतीजे की हालत को गंभीर देखते हुए झांसी रेफर कर दिया है। दारोगा की पत्नी का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करके जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

UP News: घर वापस लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक जालौन जनपद के रेढर थाना क्षेत्र के अतरौली निवासी महाराज सिंह (50), भतीजे हनुमंत सिंह (36) और अपनी पत्नी कुंती देवी (45) के साथ गुरुवार को आटा थाना क्षेत्र के ग्राम कोहना त्रियोदशी में शामिल होने गए थे। देर रात जब वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भदरेखी बीजापुर मार्ग पर सामने से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन मौके से भाग निकला जबकि घायल मौके पर पड़े रहे। राहगीरों की सूचना पर पहुँची आटा थाना पुलिस द्वारा सभी को एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहाँ डॉक्टरों ने महाराज सिंह को मृत घोषित कर कर दिया, जबकि हनुमंत की हालत गम्भीर देख उसे झांसी रेफर कर दिया गया। आटा थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता किया जा रहा है। चौराहे पर लगे सीसीटीवी फोटेज से वाहन का पता किया जाएगा। तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/bJY38oCkxkM?si=8alC1GonFgDRpD2X

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें