Lucknow News : राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दौलतगंज में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में मनोज मिश्रा नाम के आरोपी ने भाई व बहन को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। दोनों घायलों को जीएमसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
Lucknow News: गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां; भाई-बहन घायल. #india24x7livetv #NewsUpdate #lucknow pic.twitter.com/CGghoYsd2n
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 12, 2024
Lucknow News : क्या है पूरा मामला
घटना के संबंध में बताया गया है कि दौलतगंज निवासी हरिप्रसाद अपने परिवार के साथ मंदिर से घर लौट रहे थे। तभी आरोपी मनोज मिश्रा अपने घर से गाड़ी निकल रहा था। हरिप्रसाद का बेटा मोनू अपने दरवाजे पर खड़ा था। इस पर मनोज मिश्रा ने मोनू से गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद करना शुरू कर दिया। कुछ समझ में आता, उसके पहले ही मनोज मिश्रा ने घर से असलहा निकाल कर फायरिंग करना शुरू कर दिया।

हरिप्रसाद ने बताया कि मनोज मिश्रा ने करीब 5 से 6 बार फायरिंग की। जिसमें से एक गोली मोनू और दूसरी गोली उनकी बेटी मानसी के पेट में लगी। आसपास खड़े लोग भी इधर-उधर भागने लगे। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी मनोज मिश्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Lucknow News : आरोपी से की जा रही पूछताछ

पुलिस के अनुसार, आरोपी मनोज मिश्रा का पहले भी गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद होता रहा है। आज सुबह जब बेटे मोनू के साथ मनोज मिश्रा ने विवाद शुरू किया, इसके बाद उसने गालियां दी और परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी मनोज मिश्रा के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।









