Ram Lala Pran Pratishtha : अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- मुझे ‘रामलला के प्राण प्रतिष्‍ठा का नहीं मिला निमंत्रण

Ram Lala Pran Pratishtha : अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- मुझे 'रामलला के प्राण प्रतिष्‍ठा का नहीं मिला निमंत्रण
Facebook
X
WhatsApp

Ram Lala Pran Pratishtha : अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया है कि उनके लिए 22 जनवरी का निमंत्रण कोरियर के माध्यम से भेजा गया था, लेकिन यह कोरियर उन्हें आज तक प्राप्त नहीं हुआ है।

Ram Lala Pran Pratishtha : मुझे किया अपमानित

image 280

अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें इस तरह से अपमानित किया जा रहा है। ठीक उसी तरह से जैसे मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धोकर अपमानित किया गया था। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के नाम पर उन्हें अपमानित न किया जाए।अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या मंदिर में दिव्यांगों, बुजुर्गों और बच्चों को जाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि दुनिया में सभी जगह हर ढांचे को बनाने में इस बात का विशेष ख्याल रखा जाता है।

Ram Lala Pran Pratishtha : विवेकानंद इन्हीं लोगों में शामिल थे

image 281

अखिलेश ने कहा कि अग्निवीर योजना पीडीए को रोकने के लिये लाई गई है। इंडिया गठबंधन सीट शेयरिंग में रामगोपाल यादव हैं। 2019 व 2022 चुनाव का आंकड़ा हम लोगों के सामने है। कहा कि कम ही ऐसे लोग हैं, जिनसे लोगों ने प्रेरणा ली है। विवेकानंद इन्हीं लोगों में शामिल थे। उन्होंने शिकागों में जो भाषण दिया। उसमें भारत व उस संस्कृति की बात थी। उन्होंने गरीब की सेवा का मंत्र दिया। भाजपा का रास्ता वह नहीं है जो विवेकानंद ने दिया।

Ram Lala Pran Pratishtha : अग्निवीर योजना पर उठाए सवाल

image 282

अखिलेश यादव ने अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह योजना पीडीए को रोकने के लिए लाई गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा का रास्ता वह नहीं है जो विवेकानंद ने दिया था।अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए सपा और समाजवाद को दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि खुद आर्मी चीफ ने कहा है कि 2027 तक एक लाख सेना कम हो जाएगी। अग्निवीर योजना पीडीए को रोकने के लिए लाई गई है। पहले सेना में पीडीए की भर्ती होती थी। अखिलेश यादव ने कहा कि इवेंट के जरिये सरकार जनता का ध्यान भटका रही है।

https://youtu.be/rD8VUTVISck?si=J8AeQzTGAPV113Qz

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें