UP News: शर्मनाक! बुजुर्ग ने 16 वर्षीय किशोरी को बनाया बिन ब्याही मां

UP News: शर्मनाक! बुजुर्ग ने 16 वर्षीय किशोरी को बनाया बिन ब्याही मां
Facebook
X
WhatsApp

UP News: 60 साल के बुजुर्ग ने 16 वर्षीय किशोरी को प्रेमजाल में फांसकर बिन ब्याही मां बना दिया। किशोरी के गर्भवती होने की खबर जब परिजनों को लगी तो वह सन्न रह गए। उनके पैरों तले जमीन तब और निकल गई जब (UP News) यह पता चला कि किशोरी को गर्भवती करने वाला 60 साल का बुजुर्ग और आठ लड़कियों का पिता है। आग बबूला परिजनों ने बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ियों से हमला कर उसे मरणासन्न कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान 26 जनवरी की देर रात झांसी में मौत हो गई।

UP News: आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए झांसी ले गए

थाना जलालपुर के एक गांव में 21 जनवरी को गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले रामआसरे कुशवाहा के घर पर चढ़ाई कर दी। उसे पीटते-पीटते घर से खींच लाए और फिर कुल्हाड़ी से मारकर मरणासन्न कर दिया। मरा समझकर हमलावर फरार हो गए। लेकिन रामआसरे की सांसें चल रही थी। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए झांसी ले गए। जहां पांच दिनों तक जिंदगी-मौत से जूझने के बाद 26 जनवरी की देर रात रामआसरे की मौत हो गई। हालांकि मारपीट की इस घटना को पहले जलालपुर पुलिस ने मामूली धाराओं में दर्ज कर लिया था।

फिर एक्सरे रिपोर्ट के बाद इसमें धारा 308 आईपीसी को और बढ़ाया गया था। लेकिन अब रामआसरे की मौत के बाद से पुलिस इसमें गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाने की तैयारी में हैं। इस पूरी वारदात को गांव के ही एक 16 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने अंजाम दिया। रामआसरे ने इस किशोरी को अपनी बातों में फंसाकर उसका यौन शोषण किया।

जिससे किशोरी के गर्भ ठहर गया। यह बात किशोरी के परिजनों को पता चली तो वह हैरान हो गए, लेकिन उनकी हैरानी तब और ज्यादा बढ़ गई, जब गर्भ में पल रहे बच्चे के बाप का नाम रामआसरे पता चला। जो कि 60 वर्षीय बुजुर्ग और आठ लड़कियों का पिता था। इसकी छह लड़कियों की शादी हो चुकी है और दो लड़कियां अभी शादी नहीं हुई है। लिहाजा तैश में आकर किशोरी के परिजनों ने इस वारदात को अंजाम दे डाला।

https://youtu.be/31Q8jX3qm5M?si=Hp0D_rnz45UcPU8y

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें