Delhi News : कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान मंच गिरने से मची भगदड़, एक महिला की मौत, 17 लोग घायल

Delhi News : कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान मंच गिरने से मची भगदड़, एक महिला की मौत, 17 लोग घायल
Facebook
X
WhatsApp

Delhi News : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान मंच गिर गया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई है। भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Delhi News : सिंगर बी प्राक को सुनने के लिए उमड़ी थी भीड़

पुलिस के मुताबिक महंत परिसर कालकाजी मंदिर माता के जागरण का आयोजन किया गया था, जागरण में सिंगर बी प्राक आए हुए थे, जिनको देखने के लिए भारी संख्या भीड़ जुटी थी। इसी दौरान के करीब 12 बजे ब्री प्राक ने मंच पर अपना प्रदर्शन शुरु किया तो लोहे और लकड़ी से बना मंच भर भराकर गिर गया। मंच गिरने से मौके पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में 17 लोग घायल हो गए, जबकि एक महिला का मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कहा 45 साल की एक महिला को मैक्स अस्पताल भर्ती कराया गया, जिसे डॉक्टरों ने तत्काल मृत घोषित कर दिया. मृतक महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक महिला को दो व्यक्ति ऑटो से अस्पताल ले गए। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है ।

Delhi News

Delhi News : कार्यक्रम आयोजित करने की नहीं थी अनुमति

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आयोजकों को कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई थी। हालांकि पुलिस ने जानकारी होने पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। मौके पर करीब 1500-1600 की भीड़ जमा थी। रात में अचानक हादसा होने से भगदड़ मच गई। उन्होने कहा घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसमें से सभी घायलों की हालत स्थिर है, जबकि कुछ को फ्रैक्चर हुआ है। इस मामले में आयोजकों के खिलाफ आईपीसी मामला दर्ज करके पुलिस जांच कर रही है।

image 638

Delhi News : हादसे के कारणों की जांच

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मंच के निर्माण में कोई खराबी थी या फिर भीड़ के दबाव से मंच गिर गया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने आयोजकों से भी पूछताछ की है। मृतक महिला की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक महिला को दो व्यक्ति ऑटो से अस्पताल ले गए थे। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

image 639

Delhi News : घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा

घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी घायलों की हालत स्थिर है, जबकि कुछ को फ्रैक्चर हुआ है। घायलों में से कुछ का इलाज मैक्स अस्पताल में चल रहा है, जबकि कुछ का इलाज अन्य अस्पतालों में चल रहा है।

image 640

Delhi News : आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ आईपीसी मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आयोजकों ने बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजित किया था, जिससे हादसा हुआ है। पुलिस आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

https://youtu.be/xpFkd4vJuDI?si=u5Bj9N09wW5_mtFx

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें