Lucknow Girl Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow Girl Murder) की रहने वाली वंदना द्विवेदी पुणे में एक आईटी कंपनी में काम करती थीं। वह और उनका प्रेमी ऋषभ निगम एक-दूसरे को पिछले 10 सालों से जानते थे और रिलेशनशिप में थे। ऋषभ को वंदना के चरित्र पर शक था। वह सोचता था कि वंदना उसे धोखा दे रही है। इस शक के चलते उसने वंदना की हत्या कर दी।
शनिवार रात वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर, लॉज के कमरे में युवती की लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में सननसी फैल गई। आननफानन में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
जम्मू कश्मीर: कठुआ के शेरपुर इलाके में एक पुल पास मिला विस्फोटक, मौके पर पहुंची BDS की टीम. #india24x7livetv #NewsUpdate #JammuAndKashmir pic.twitter.com/7izt22Hago
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 30, 2024
पुणे पुलिस के अलर्ट पर आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वो बंदूक भी बरामद की गई, जिससे उसने अपनी प्रेमिका को गोली मारी थी। प्रारंभिक पूछताछ पता चला कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद चल रहा था, उसी के तहत ये घटना हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, मृतक युवती का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
Lucknow Girl Murder: 10 साल से रिलेशनशिप में थे दोनों
मृतक युवती की पहचान वंदना द्विवेदी के रूप में हुई है। वह पुणे के हिंजेवाड़ी स्थित आईटी पार्क में इंफोसिस कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम कर रही थी। मूल रूप से यूपी के गोंडा की रहने वाली वंदना का परिवार लखनऊ के इंदिरानगर के सेक्टर 11 में रहता है। वहीं, आरोपी प्रेमी ऋषभ निगम भी लखनऊ का ही रहने वाला है। वह जानकीपुरम एक्सटेंशन में रहता है। दोनों 10 साल से रिलेशनशिप में थे।
पुणे पुलिस ने आरोपी ऋषभ निगम से लंबी पूछताछ की। इस दौरान उसने बताया कि वंदन पिछले कुछ समय से उसे नजरअंदाज कर रही थी। इसके कारण दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। 25 जनवरी को वह वंदना से मिलने पुणे आया था। दोनों एक लॉज में ठहरे हुए थे। रात में विवाद होने पर उसने वंदना को गोली मार दी।
आरोपी ऋषभ ने 27 जनवरी की रात को वंदना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसने अपनी प्रेमिका तो तीन गोली मारी, दो सिर में और एक सीने में। पुलिस के मुताबिक, वह हत्या के मोटिव से ही यूपी से पुणे आया था। लॉज से बाहर निकलते हुए उसका सीसीटीव फुटेज भी मिला है, जिसमें वह पिस्तौल को एक सफेद कपड़े में लपेटते हुए नजर आ रहा है। आरोपी के विरूद्ध हत्या और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है।









