Kanpur News: कानपुर में ऑनलाइन गेम में 50 रुपये हारने के बाद घर छोड़कर गए छात्र का शव रामगंगा नहर के चैनल में फंसा मिला है। छात्र का नाम नितिन कुमार बताया गया है। वह कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहता था।
जानकारी के मुताबिक, नितिन कुमार मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेल रहा था। (Kanpur News) इसी दौरान उसके पिता के अकाउंट से अचानक 50 हजार रुपए निकल गए। जिसके बाद डरा सहमा छात्र घर छोड़कर कहीं चला गया। परिवार के लोगों को काफी ढूंढने के बाद एक लेटर मिलता है। उस लेटर में परिवार को लेकर काफी सारी बातें लिखी हैं।
लेटर में नितिन ने लिखा है कि वह ऑनलाइन गेम में 50 हजार रुपये हार गया है। वह इस बात से बहुत परेशान था। उसे अपने पिता की डांट से भी डर लग रहा था। इसीलिए उसने आत्महत्या का फैसला किया।
शव मिलने के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता नितेश कुमार का कहना है कि वह अपने बेटे की मौत से बहुत दुखी हैं।(Kanpur News) उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे को समझाने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन वह ऑनलाइन गेम की लत से छुटकारा नहीं पा सका।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि नितिन ने नहर में कूदकर आत्महत्या की है।
इस घटना से यह सवाल उठता है कि क्या ऑनलाइन गेमिंग युवाओं के लिए खतरा बन रही है? क्या ऑनलाइन गेमिंग की लत युवाओं को आत्महत्या जैसा कदम उठाने पर मजबूर कर रही है? इन सवालों के जवाब देने के लिए हमें ऑनलाइन गेमिंग के बारे में जागरूकता फैलाने की जरूरत है। हमें युवाओं को ऑनलाइन गेमिंग की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करना होगा।
Kanpur News: दो सप्ताह पुराना शव, फिर भी डूबने से नहीं हुई मौत
पोस्टमार्टम हाउस में सोमवार को शव को पोस्टमार्टम हुआ। सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों ने शव के करीब दो सप्ताह पुराना होने की पुष्टि की। ऐसे में साफ है कि नितिन ने घर से निकलने के बाद ही जान दे दी होगी।
वहीं, शव के फेफड़ों में करीब 400 मिली लीटर ही पानी मिला। ऐसे में डॉक्टर उसके डूबने से मौत न होने की बात कर रहे हैं। मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए बिसरा सुरक्षित किया गया है। जहर खाने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
छात्र को ऑनलाइन गेम, सट्टा खेलने की लत थी।(Kanpur News) उसके लापता होने से पहले उसके पिता के अकाउंट से 50 हजार रुपये डेबिट हुए थे। अकाउंट की जांच में जीतने पर रुपये क्रेडिट होने और हारने पर डेबिट होने के साक्ष्य मिले हैं।- विजय ढुल, डीसीपी वेस्ट









