Barabanki News: पुलिस अधीक्षक लगातार जिले में बेहतर कानून व्यवस्था के लिए (Barabanki News) प्रयासरत हैं। दूसरी तरफ पुलिस आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में नाकाम नजर आ रही है। अज्ञात बाइक सवार सर्राफा व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर लाखों के जेवरात 2 की लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए सर्राफा व्यवसायी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
UP IAS Transfer: यूपी में बड़े स्तर पर तबादला! यहां देखें पूरी लिस्ट.👇👇👇https://t.co/xywn4BNPjn
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) January 30, 2024
बता दें कि पूरा मामला बाराबंकी जिले के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर कोठी के पास का है। जहां पर महमूदाबाद जनपद सीतापुर का निवासी सर्राफा व्यवसायी मनोज सिंह बड्डूपुर में सर्राफा की दुकान चलाता है तो वहीं मनोज सिंह अपनी दुकान बंद कर शाम के वक्त अपने घर के लिए अपनी बाइक से निकाला था। तभी नहर कोठी के पास बाइक सवार अज्ञात दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी मनोज के पास जेवरातो से भरा बैग को लेकर फरार हो गए.
Barabanki News: पुलिस पूरे मामला की जांच पड़ताल में जुट गई
स्थानीय लोगो सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मनोज सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है हालांकि पुलिस पूरे मामला की जांच पड़ताल में जुट गई है। घायल सर्राफा व्यवसायी मनोज सिंह ने बताया कि वह जैसे ही बाइक लेकर नहर कोठी के पास पहुंचा तभी सामने से एक बाइक पर दो लोग सवार होकर पहुंचे।
उसे रोक लिया उसके रोकते ही वह लोग उससे मारपीट करने लगे और तभी पीछे से बदमाशों के तीन अन्य साथी भी आ गए और सभी मिलकर उसे बुरी तरह से मरने लगे बदमाशों ने उसे मरा हुआ जानकर उसके पास से जब रातों से भरा हुआ बैग लेकर फरार हो गए जिनकी कीमत लाखों रुपए में बताई जा रही है इस लूट की वारदात ने बड्डूपुर पुलिस के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है और चुस्त पुलिसिंग व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।









