Ambedkar Nagar: दबंगों ने खड़ंजे को उखाड़ दिया, महिला ने एसडीएम से लगाई गुहार

Ambedkar Nagar: दबंगों ने खड़ंजे को उखाड़ दिया, महिला ने एसडीएम से लगाई गुहार
Facebook
X
WhatsApp

Ambedkar Nagar: अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र आलापुर अंतर्गत ग्राम शिवतारा की रहने वाली पूनम मिश्रा पत्नी पंकज मिश्रा ने कुछ दबंगों पर खड़ंजे को उखाड़ने का आरोप लगाया है।
महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले गांव के कुछ दबंगों ने खड़ंजे पर मिट्टी डाल दी थी। (Ambedkar Nagar) इसकी सूचना उन्होंने तहसील में दी थी। एसडीएम आलापुर ने तत्काल प्रभाव से मिट्टी को हटाने का निर्देश दिया था। मिट्टी हटाने के बाद दबंगों ने ट्रैक्टर लगाकर खड़ंजे को उखाड़ दिया।

Ambedkar Nagar

महिला ने फिर एसडीएम आलापुर को सूचना दी। (Ambedkar Nagar) एसडीएम सौरभ शुक्ला ने तुरंत नायब तहसीलदार मय फोर्स के मौके पर जाकर जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

महिला का कहना है कि उनके पुत्र पर जान का खतरा बना हुआ है। दबंग कभी भी कुछ भी बुरा कर सकते हैं। एसडीएम आलापुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में दबंगों के बढ़ते हौसले की ओर इशारा करती है। ऐसे मामलों में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई आवश्यक है।

रिपोर्ट- राजकुमार मौर्य

https://youtu.be/ArrwuoPjt8o?si=hbnF01-2vg38TLIT

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें