UP NEWS: सरकार ने अंतरिम बजट में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के उद्देश्य से (UP NEWS) टीकाकरण कराने का एलान किया है. इस घोषणा के बाद स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है. वाराणसी जिले में ऐसी करीब ढाई लाख किशोरियां हैं, जिनको इसका लाभ मिलेगा.
देश की न्याय व्यवस्था पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है- AIMPLB. #india24x7livetv #NewsUpdate #AIMPLB pic.twitter.com/EV4U7W3fQM
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 2, 2024
सर्वाइकल कैंसर को आम बोल चाल में गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर भी कहा जाता है. यह एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के संक्रमण से होता है. चिकित्सकों के अनुसार यह बीमारी युवावस्था में होती है, लेकिन किशोरावस्था से स्क्रीनिंग और जागरूकता जरूरी है, ताकि आगे चलकर यह बीमारी न हो.
UP NEWS: वैक्सीन आने से होगा किशोरियों को लाभ
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके मौर्या ने बताया कि वैक्सीन आने से इसका लाभ किशोरियों को होगा. जिले में 9 से 14 साल तक की करीब ढाई लाख किशोरियों को सरकार की इस घोषणा का लाभ होगा. वहीं आयुष्मान भारत योजना में आशा और आंगनबाड़ी को शामिल करने से वाराणसी में 10 हजार कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगा. वाराणसी में 2600 आशा और सात हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा.










