UP IAS Transfer : यूपी में कई IAS अधिकारियों के तबादले, जानिए कहाँ हुई नई तैनाती…..

UP IAS Transfer : यूपी में कई IAS अधिकारियों के तबादले, जानिए कहाँ हुई नई तैनाती
Facebook
X
WhatsApp

UP IAS Transfer : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने शनिवार (3 फरवरी) को कई अधिकारियों का तबादला किया, इन अधिकारियों में प्रतिक्षारत दिव्या मित्तल और प्रतीक्षारत पुलकित खरे भी शामिल हैं। इसके अलावा अर्चना गहरवार को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक आईएएस पुलकित खरे विशेष सचिव नियोजन UP बनाया गया है।

Picsart 22 12 08 16 24 48 272

आईएएस अर्चना गहरवार सचिव राज्य महिला आयोग को केजीएमयू का नया रजिस्ट्रार बनाया गया है। UP बीज विकास निगम के नये एमडी पंकज त्रिपाठी बनाये गये। संजय श्रीवास्तव पीडब्ल्यूडी विभाग के प्रमुख अभियंता बनाए गए हैं।

UP IAS Transfer : दिव्य मित्तल चल रही थी वेटिंग में

IAS दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क अधिकरण (UPRRDA) की CEO बनायी गयीं। दिव्या मित्तल कुछ समय से वेटिंग में चल रही थीं। वह मिर्जापुर की जिलाधिकारी रहते चर्चा में रही थीं।

image 43

डीएम पद से तबादले के बाद विदाई कार्यक्रम में उनपर पुष्पवर्षा का वीडियो काफी वायरल हुआ था। जिसके बाद से उन्हें वेटिंग में डाल दिया गया था। अब उन्हें सीईओ उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क अधिकरण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

https://youtu.be/iaBrBVqiWdE?si=ynpE_3Iw83jYnAxo

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें