Delhi News: ईडी के बाद नई मुसीबत में घिरे दिल्ली सीएम! केजरीवाल के घर फिर पहुंची क्राइम ब्रांच

Delhi News: ईडी के बाद नई मुसीबत में घिरे दिल्ली सीएम! केजरीवाल के घर फिर पहुंची क्राइम ब्रांच
Facebook
X
WhatsApp

Delhi News: दिल्ली (Delhi News) के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कथित शराब नीति घोटाले में अपने दो वरिष्ठ सहयोगियों पर शिकंजा कसने के बाद अब उन पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। केजरीवाल ईडी के पांच समन को अब तक इग्नोर कर चुके हैं। अब उनके पीछे दिल्ली पुलिस पड़ गई है।

आज सुबह दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच अचानक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची। इसकी जानकारी मिलते ही आम आदमी पार्टी में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच के एसीपी दिल्ली सीएम के घर नोटिस देने पहुंचे हैं। यह नोटिस केजरीवाल के उस आरोप को लेकर है, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर उनके विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगाया था।

Delhi News: शुक्रवार को नोटिस लेकर पहुंची थी पुलिस

दिल्ली क्राइम ब्रांच इससे पहले शुक्रवार शाम को सीएम हाउस, दिल्ली सचिवालय और मंत्री आतिशी के घर नोटिस लेकर पहुंची थी। कह सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों नेता अपने घर पर मौजूद नहीं थे। हालांकि, सीएम दफ्तर के अधिकारियों ने इस बात को खारिज किया कि नोटिस को नहीं स्वीकार किया गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस बिना कोई नोटिस दिए ही चली गई थी। वहीं, मंत्री अतिशि के बारे में पता चला कि वो अभी चंडीगढ़ में हैं।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी के सात विधायकों को भारतीय जनता पार्टी की ओर से पार्टी छोड़ने के लिए 25-25 करोड़ रूपये की पेशकश की गई है। उनकी सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, केजरीवाल ने अपने उन विधायकों का नाम नहीं लिया, जिन्हें बीजेपी की ओर से रकम की पेशकश की गई थी। दिल्ली सीएम के इस आरोप पर विपक्षी बीजेपी आगबबूला हो गई।

पार्टी की दिल्ली यूनिट ने पुलिस कमिश्नर संजीव अरोड़ा के पास शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपों की जांच की मांग की। इसी सिलसिले में क्राइम ब्रांच की एक टीम इंक्वॉयरी का नोटिस लेकर अरविंद केजरीवाल के घर गई थी।

शुक्रवार को जब अरविंद केजरीवाल ने नोटिस नहीं स्वीकार किया तो दिल्ली बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने उनपर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने कहा था कि केजरीवाल केवल सनसनी फैलाने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। उनके झूठ के पीछे का सच अब उजागर होने वाला है। वह जांच से भाग नहीं सकते, उन्हें जांच का सामना करना पड़ेगा।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली में चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाकार बीजेपी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया था। जिसमें दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान भी शामिल हुए थे। इसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर गए थे।

https://youtu.be/rH1-GvfZqEk?si=WkEluOdXaZhwtjys

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें