Greater Noida News: हॉस्टल में मिला खराब खाना, खाना खाकर 200 छात्र बीमार, हालत गंभीर

Greater Noida News: हॉस्टल में मिला खराब खाना, खाना खाकर 200 छात्र बीमार, हालत गंभीर
Facebook
X
WhatsApp

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida News) से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां के आर्यन रेसीडेंसी और लॉयड हॉस्टल में बच्चों को खराब खाना परोसे जाने का मामला सामने आया है, खबर है कि शुक्रवार रात को बच्चों को खाना परोसा गया, जिसे खाने के बाद 200 से ज्यादा बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मामले के सामने आते ही सभी छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी छात्रों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

Greater Noida News: बच्चों ने हॉस्टल संचालक पर लगाए आरोप

बता दें कि फूड पॉइज़निंग के कारण ग्रेटर नोएडा में 200 छात्रों की तबीयत अचानक से बिगड़ गई और सभी की हालात बेहद गंभीर है। अचानक 200 बच्चों की तबियत खराब होने से हड़कंप मच गया है। सभी बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बच्चों की तबियत गलत खाना खाने के बाद खराब हुई है। खबर लिखे जाने तक हॉस्टल की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, बच्चों ने हॉस्टल संचालक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि ये पूरा मामला नॉलेज थाना क्षेत्र के आर्यन रेडीडेंसी और लॉयड हॉस्टल का बताया जा रहा है।

वहीं, इस पूरे मामले में कोतवाली नॉलेज पार्क के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनके संज्ञान में ये मामला आया है। उन्हे जानकारी मिली है कि आठ मार्च यानी शुक्रवार की शाम को बच्चों को खाना परोसा गया, जिसे खाने के बाद छात्रों के पेट में दर्द होने लगा, जिसके बाद सभी छात्रों कों नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सभी छात्र खतरे से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

https://youtu.be/GI24AtraL_0?si=Am0YwdbaBzN6gN0B

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें