Holi Special Buses : होली में घर जाने वालों के लिए खुशखबरी! लखनऊ से गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें..

Holi Special Buses : होली में घर जाने वालों के लिए खुशखबरी ! लखनऊ से गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें
Facebook
X
WhatsApp

Holi Special Buses : होली में घर जाने वालों के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन ने एक बड़ी राहत दी है। परिवहन विभाग ने लखनऊ से गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के लिए अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। होली में हर साल लोग अपने घरों या दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों से मिलने के लिए यात्रा करते हैं। इस दौरान बस अड्डों पर भारी भीड़ देखने को मिलती है। कई बार यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती और उन्हें खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है।

अतिरिक्त बसों से यात्रियों को अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी। पवन हंस की आठ अतिरिक्त बसें आलमबाग बस टर्मिनल से गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज के बीच रोजाना चलायी जाएंगी।

Holi Special Buses : इन बसों की समय सारिणी-

Holi Special Buses

वाराणसी: सुबह 8 बजे, दोपहर 3 बजे और रात 10 बजे
प्रयागराज: शाम 6 बजे, 7 बजे, 8 बजे और रात 10 बजे
गोरखपुर: सुबह 10:30 बजे (वोल्वो)
यात्री परिवहन निगम की वेबसाइट पर जाकर एडवांस बुकिंग करवा सकते हैं।

होली पर घर जानें में नहीं होगी कोई भी ...

Holi Special Buses : एसी बसों में 10% की छूट –

क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि परिवहन निगम की सभी एसी बस सेवाओं के किराये में 10% की छूट चल रही है। यात्री इस छूट का लाभ 31 मार्च तक ले सकेंगे। इस दौरान यात्री वोल्वो, शताब्दी, स्लीपर, जनरथ बसों में सस्ते किराये में सफर कर सकते हैं।

होली पर घर जाने वाले दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज से  विभिन्न रूटों पर चलेंगी बसें - Greater Noida depot starts operating buses  on the occasion of Holi
https://youtu.be/G-1zPGTorDk?si=synmRXCR-YyxrRzx

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें