UP MLC Elections : भाजपा ने इन सात प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की,नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख 11 मार्च…

UP MLC Elections : भाजपा ने इन सात प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की,नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख 11 मार्च...
Facebook
X
WhatsApp

UP MLC Elections : भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से सात उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले विधान परिषद के चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा की है।

यूपी से पार्टी ने विधान परिषद के लिए विजय बहादुर पाठक, डाक्टर महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनिवाल, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल और संतोष सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। संतोष सिंह लखनऊ यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में वे प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष हैं। संतोष सिंह को राजधानी के पूर्वी विधानसभा सीट से उप चुनाव में लड़ने की चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने अब उन्हें एमएलसी का टिकट दे दिया है। वाराणसी के धर्मेेंद्र सिंह पत्रकार, लेखक और बीजेपी के नेता हैं। उन्हें भी विधान परिषद का टिकट दिया गया है।

image 155

UP MLC Elections : विधान परिषद की 13 सीटों के लिए होना है चुनाव

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों के लिए चुनाव होता है। 21 मार्च, 2024 को इन सीटों मतदान होगा। चुनाव के लिए अधिसूचना 4 मार्च को जारी हुई थी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शुक्रवार (23 फरवरी) को विधान परिषद की खाली हो रही सीटों को भरने के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया था। यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख 11 मार्च है। 12 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 14 मार्च तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। वहीं, 21 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम 5 बजे के बाद मतगणना होगी। बता दें, यूपी विधान परिषद के 13 सदस्यों का कार्यकाल 5 मई, 2024 को खत्म हो रहा है।

image 156

उधर, समाजवादी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी लगभग तय कर लिए हैं। पार्टी अपने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री बलराम यादव और पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को विधान परिषद में भेजेगी। इन पर पार्टी में उच्चस्तर पर सहमति बन चुकी है, केवल औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

UP MLC Elections : इन सदस्यों का पूरा हो रहा कार्यकाल

MLC Election : भाजपा ने यूपी विधान परिषद चुनाव की जारी की लिस्ट, इन चेहरों  पर बीजेपी ने जताया भरोसा- जानिए किसको मिला मौका - MLC Election BJP released  the list for


भाजपा के यशवंत, विजय बहादुर पाठक, विद्यासागर सोनकर, डॉ. सरोजनी अग्रवाल, अशोक कटारिया, अशोक धवन, बुक्कल नवाब, महेंद्र कुमार सिंह, निर्मला पासवान, मोहसिन रजा, अपना दल (एस) के आशीष पटेल, बसपा के भीमराव आंबेडकर और सपा के नरेश उत्तम पटेल का कार्यकाल पांच मई को पूरा हो रहा है। बिहार में विधान परिषद के लिए मंगल पांडेय, डाक्टर लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

https://youtu.be/L7OnmH9CCys?si=-lvBjbHY302FZg-b

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें