Arvind Kejriwal Arrest : शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आज पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी समर्थक आज होलिका दहन में सरकार के विरोध में पुतला जलाएंगे। साथ ही अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने के लिए कैंडल मार्च भी निकाला जाएगा। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को 21 मार्च को शराब घोटाला मामले में करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है।
केजरीवाल गिरफ्तार हो गए, लेकिन दिल्ली वालों का कोई काम नहीं रुकेगा: आतिशी मार्लेना. #india24x7livetv #NewsUpdate #ArvindKejriwalArrested #Atishi pic.twitter.com/nxwTeOtX6F
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 24, 2024
Arvind Kejriwal Arrest : केद्र सरकार कर रही है संस्थाओं को खत्म करने की कोशिश

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की संस्थाओं को खत्म करना चाहती है। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जो भी केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, उसकी आवाज दबाने के लिए सरकार उसके पीछे ईडी और सीबीआई को लगा देती है। साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल को बेगुनाह बताते हुए कहा कि पहले सत्येंद्र जैन, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और अब अरविदं केजरीवाल को सरकार ने बिना किसी सबूत के गिरफ्तार किया है। यही कारण है कि दिल्ली की जनता सड़कों पर उतर आई है। आज पूरी दिल्ली की जनता सरकार के विरोध में प्रदर्शन करेगी।

Arvind Kejriwal Arrest : आतिशी ने उठाई जेपी नड्डा की गिरफ्तारी की मांग

आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाले में भाजपा पर 60 करोड़ मनी ट्रेल करने का आरोप लगाया है। दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेत्री आतिशी का दावा है कि इस मामले में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि चुनावी बांड सार्वजनिक होने के बाद भाजपा का शराब कारोबारी शरत रेड्डी से संबंध सामने आया है। आतिशी ने कहा कि शरत रेड्डी ने गिरफ्तारी से पहले भाजपा को 4.5 करोड़ और गिरफ्तारी के बाद 55 करोड़ रुपए दिए हैं। बता दें कि शरत रेड्डी के बयान के आधार पर ही अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। पार्टी समर्थकों का दावा है कि आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए ये सरकार की राजनीतिक साजिश है।









