Lok Sabha Election 2024 : CM शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, इस सीट से मिल सकता है टिकट…

Lok Sabha Election 2024 : CM शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, इस सीट से मिल सकता है टिकट
Facebook
X
WhatsApp

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की फिर से राजनीति में एंट्री हो गई है। गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हो गए। ऐसी अटकलें हैं कि गोविंदा उत्तर-पश्चिम मुंबई सीट से शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं, जिसमें वह शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर को चुनौती दे सकते हैं।

Lok Sabha Election 2024 : सीएम शिंदे की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता

Govinda joins Shivsena: गोविंदा शिवसेना शिंदे गुट में शामिल, मुंबई नॉर्थ वेस्ट सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में अभिनेता गोविंदा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। दोनों की मुलाकात के बाद से ही गोविंदा के राजनीति में आने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया था। पिछले हफ्ते हुई इस मुलाकात से गोविंदा की राजनीतिक वापसी की अफवाहें तेज हो गई थी।

Actor Govinda Joins Shiv Sena; BJP Shiv Sena NCP | Eknath Shinde ...

Lok Sabha Election 2024: पहले राजनीतिक क्षेत्र में काम कर चुके गोविंदा

शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए एक्टर गोविंदा, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव  – AV News

गोविंदा 2004 में कांग्रेस की तरफ से मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने बीजेपी के दिग्गज नेता राम नाईक को हराया था। 2004 में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे गोविंदा की यह जीत इसलिए खास थी, क्योंकि उन्होंने उस सीट पर जीत हासिल की थी, जिसे भाजपा का गढ़ माना जाता था. इस लोकसभा सीट में बोरीवली, मगाथेन, चारकोप, मलाड, दहिसर, कांदिवली आदि विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं.

https://youtu.be/fkiPIGh_p6o?si=wtXC1jVO_CBKhc7j

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें