Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के बयान पर भड़की बीजेपी ,जानिए क्या बोल गए कांग्रेस प्रत्याशी, वीडियो वायरल

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के बयान पर भड़की बीजेपी ,जानिए क्या बोल गए कांग्रेस प्रत्याशी, वीडियो वायरल
Facebook
X
WhatsApp

Lok Sabha Election 2024 : अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले यूपी के सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद (Congress candidate Imran Masood) एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इमरान मसूद ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर भाजपा दोबारा आ गई तो सबसे पहले इलाज तुम्हारा और मेरा होना है, याद रखना। इमरान के इस टिप्पणी का वीडियो वायरल होते ही भाजपा के लखनऊ मुख्यालय ने उनके बयान को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है।

बता दें कि Imran Masood का चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे बोलते नजर आ रहे हैं कि मैं सिर्फ इतनी बात कह रहा हूं कि यह चुनाव इमरान को जिताने हराने का नहीं है, यह चुनाव अपने आप को बचाने का है। उन्होंने आगे कहा कि अगर भाजपा दोबारा आ गई तो सबसे पहले इलाज तुम्हारा और मेरा होना है, याद रख लेना। जितनी मजबूत आवाजें हैं, सारी खामोश ऐसे ही नहीं की जा रहीं, कोई बोलने वाला न बचे, ऐसी साजिश हो रही है।

Imran Masood

Lok Sabha Election 2024 : BJP ने चुनाव आयोग से की शिकायत

अगर BJP आ गई तो पहले इलाज मेरा और ...

Imran Masood का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो भाजपा के लखनऊ मुख्यालय ने इमरान के बयान को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिख कर शिकायत की। भाजपा ने पत्र में लिखा है कि सहारनपुर कांग्रेस के प्रत्याशी इमरान मसूद ने अपनी जनसभा में वर्ग विशेष को भड़काया है। इमरान एक वर्ग विशेष में डर का माहौल पैदा कर उन्हें अन्य वर्ग से लड़वाने के लिए उत्तेजित कर रहे हैं। हिंसा के द्वारा चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं, जो कि आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है।

Lok Sabha Election 2024 : वायरल वीडियो को लेकर Imran Masood ने क्या कहा ?

अपने वायरल वीडियो को लेकर Imran Masood ने कहा कि अरे भाई डर लगता है यार, अब डरना भी मना हो गया क्या देश के अंदर। इन्होंने मार मार के सबका भुस भर दिया। चीफ मिनिस्टर को उठाकर यह बंद कर देते हैं तो डरना भी मना हो गया क्या। डर निकाल दो, हम तो चाह रहे भाई कि तुम डर निकाल दो, हमें डर न रहे। हमें डर लग रहा है। भाजपा द्वारा चुनाव आयोग से की गई शिकायत पर इमरान ने कहा कि भाजपा के पास कोई रास्ता नहीं है। उल्टी सीधी हरकतों पर उतर आए हैं।

इमरान मसूद ने कहा कि कोई मुझे प्रेम से बुलाएगा तो मैं जाऊंगा और मैं पहली बार थोड़ी न गया हूं। मैं सब जगह जाता हूं। इमरान ने कहा कि हिंदू समाज का मुझे समर्थन मिल रहा है। जब उन्हें पता चल रहा है कि लोग मेरे साथ चल रहे हैं। यह तो राम की कृपा मुझ पर बरस रही है तो उनको क्यों परेशानी हो रही है। सहारनपुर से भाजपा ने किसे उतारा?

यहां से इंडिया गठबंधन ने इमरान मसूद को तो बीजेपी ने राघवलखन पाल को उम्मीदवार बनाया है। सहारनपुर लोकसभा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प होता दिख रहा है। यह सीट कई मायनों में सभी राजनीतिक दलों के लिए खास मानी जाती है।

Lok Sabha Election 2024 : 1952 में हुआ था पहला चुनाव

सहारनपुर सीट पर सबसे पहला लोकसभा चुनाव 1952 में हुआ था और तभी से यह सीट कांग्रेस का गढ़ बन गई। कांग्रेस का इस सीट पर 1952 से लेकर 1977 तक कब्जा रहा था। 1977 में इमरजेंसी के बाद हुए चुनाव से लेकर 1996 तक इस सीट पर जनता दल या जनता पार्टी का कब्जा रहा। वहीं दो बार की हार के बाद 1984 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर यहां जीत दर्ज की थी।

image 193

Lok Sabha Election 2024 : दिलचस्प होगा मुकाबला

सहारनपुर में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प होने की बात कही जा रही है। इस बार यहां फिर से पुराना राजनीतिक परिदृश्य जीवंत होने वाला है, क्योंकि एक समय के प्रतिद्वंद्वी रहे भाजपा के राघव लखनपाल शर्मा और अब इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार इमरान मसूद एक बार फिर आमने-सामने हैं। वहीं बसपा ने रणनीतिक कदम उठाते हुए अपने मौजूदा सांसद का टिकट काट दिया है और मुस्लिम व दलित वोट बैंक को सुरक्षित करने की उम्मीद में एक स्थानीय मुस्लिम चेहरे माजिद अली को अपना उम्मीदवार बनाया है।

image 194

Lok Sabha Election 2024 : पहले चरण में कहां कितनी सीटों पर होगी वोटिंग

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। पहले फेज में कुल 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।ये निर्वाचन क्षेत्र 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अंतर्गत आते हैं। इनमें से अधिकांश सीटें तमिलनाडु (39) में हैं, जबकि राजस्थान की 12 सीटों पर, उत्तर प्रदेश की 8 पर, मध्य प्रदेश की 6, असम की 5, उत्तराखंड की 5 और महाराष्ट्र की 5 सीटों पर पहले चरण में वोट डाले जाएंगे।

https://youtu.be/1FT1s-RLZuI?si=ahjC7zNfki9aQ1a8

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें