Lucknow News : राजभवन के पास महिला कैदी को ले जा रहे पुलिस वाहन में लगी भीषण आग , मची अफरातफरी

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : राजधानी लखनऊ के राजभवन के पीछे माल एवेन्यू रोड पर मंगलवार को महिला कैदी को ले जा रहे पुलिस वाहन में भीषण आग गई। पुलिस की गाड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचाई। गाड़ी में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। राहगीरों ने फायर बिग्रेड को दी सूचना।

Lucknow News : राहगीरों में मची अफरातफरी

image 335

वहीं सड़क पर पुलिस वाहन में आग लगने से राहगीरों में भी अफरातफरी मच गई। गनीमत यह रही कि वाहन में सवार पुलिस कर्मी आग लगते ही अपनी समझ का परिचय दिया और तत्काल गाड़ी से अपने और महिला कैदी को उतार लिए, जिससे सभी सही सलामत बच गए।

image 336

वहीं आग कैसे लगी इसका अभी कारण पता नहीं चल सका है। आग लगने का कारण तो इसकी जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।

https://youtu.be/Dr7pW4vUhfQ?si=DbauL8IjUi-ncbKL

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें